आयुष म्हात्रे को चोट के बाद भी खेलने पर चेन्नई ने किया मजबूर, भड़के आर अश्विन

आयुष म्हात्रे को चोट के बाद भी खेलने पर चेन्नई ने किया मजबूर, भड़के आर अश्विन


होमखेलक्रिकेट

आयुष म्हात्रे को चोट के बाद भी खेलने पर चेन्नई ने किया मजबूर, भड़के आर अश्विन

Last Updated:

आर अश्विन ने सीएसके मैनेजमेंट की जमकर क्लास लगाई, “आयुष म्हात्रे की चोट कैसी है मुझे नहीं पता, उम्मीद है कि वह जल्द लौटेंगे. जैसा दिख रहा है, मुझे डर है कि वह कुछ समय के लिए बाहर हो सकते हैं. जब वह बल्लेबाजी करने आए, तो उनके घुटने पर पट्टी बंधी थी.

Zoom

आयुष म्हात्रे की चोट पर आर अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम मैनेजमेंट की लगाई क्लास

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर जमकर निशाना साधा है. यह बयान उस घटना के बाद आया, जब युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान चोटिल नजर आए. उनको खड़े रहने में परेशानी हो रही थी फिर भी टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ ने बल्लेबाजी करने दिया. चोटिल खिलाड़ी को कोच और कप्तान बाहर बुला सकते थे लेकिन ऐसा नहीं किया.

18 साल के आयुष म्हात्रे की इस घटना ने अश्विन को काफी परेशान कर दिया और उन्होंने इसे “चौंकाने वाला” बताया. म्हात्रे भारी नी स्ट्रैप पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे थे. पिछले कुछ मैचों में उन्हें वर्कलोड मैनेज करने के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया गया था. पावरप्ले के दौरान ही वह विकेटों के बीच दौड़ते समय साफ तौर पर लंगड़ाते नजर आए. फिजियो ने मैदान पर आकर उनका इलाज किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बल्लेबाजी जारी रखने दी गई.





Source link