इंदौर में कारीगर पर हमला, चाकू मारकर लूट: नंदबाग में हुई घटना; तिलक नगर में युवक से मोबाइल छीना – Indore News

इंदौर में कारीगर पर हमला, चाकू मारकर लूट:  नंदबाग में हुई घटना; तिलक नगर में युवक से मोबाइल छीना – Indore News




इंदौर के नंदबाग इलाके में शनिवार रात फर्नीचर कारीगर के साथ लूट की वारदात हुई। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 4-5 बदमाशों ने चाकू मारकर घायल किया और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। धर्मेंद्र शर्मा (34) रात करीब 10 बजे नंदबाग कचरा प्लाट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ा। तभी 4-5 बदमाश मदद के बहाने पहुंचे और मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू मार दिया और जेब से करीब 8 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। घायल हालत में अस्पताल पहुंचा पीड़ित घटना के बाद धर्मेंद्र करीब एक घंटे तक मौके पर घायल पड़ा रहा। होश आने पर वह अनमोल नर्सिंग होम पहुंचा, जहां से परिजनों को सूचना दी गई। हालत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। धर्मेंद्र की पत्नी ने बताया कि वह बाणगंगा में अपनी बहन के घर थी। पति उसे लेने जा रहे थे। धर्मेंद्र फर्नीचर का काम करता है और उसके दो बच्चे हैं। तिलक नगर में युवक से मोबाइल छीना तिलक नगर के स्कीम नंबर 140 में एक युवक से मोबाइल झपटमारी की घटना हुई। कमल भंडारी सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे, तभी नकाबपोश बदमाश ने बाइक से आकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link