IAS प्रतिभा पाल, डिलीवरी के 11 दिन बाद ही ड्यूटी पर लौटी सागर की कलेक्टर

IAS प्रतिभा पाल, डिलीवरी के 11 दिन बाद ही ड्यूटी पर लौटी सागर की कलेक्टर


Last Updated:

वह 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं जो अपने कर्तव्य निष्ठा के लिए जानी जाती हैं. साल 2021 में इंदौर नगर निगम की आयुक्त रहने के दौरान वह अपने डिलीवरी पीरियड में मात्र 11 दिन में ड्यूटी पर वापस लौट आई थी और एक आदर्श मिसाल पेश की थी. इसके अलावा प्रतिभा पाल को कविताएं लिखने का भी शौक है.

सागर. सागर की नवागत कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिले की कमान संभाल ली है और अब उन्होंने सागर के 51 वे कलेक्टर के रूप में कार्य शुरू कर दिया है. सागर में उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है. कलेक्टर प्रतिभा पाल की बात करें तो वह 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं जो अपनी कर्तव्य निष्ठा के लिए जानी जाती हैं. साल 2021 में इंदौर नगर निगम की आयुक्त रहने के दौरान वह अपने डिलीवरी पीरियड में मात्र 11 दिन में ड्यूटी पर वापस लौट आई थी और एक आदर्श मिसाल पेश की थी. इसके अलावा प्रतिभा पाल को कविताएं लिखने का भी शौक है.

प्रतिभा पाल ने कंप्यूटर साइंस/आईटी से इंजीनियरिंग BE की डिग्री की है. लेकिन उनका शुरू से सपना सिविल सेवा में जाने का था और उन्होंने इसी को लक्ष्य बनाते हुए यूपीएससी की तैयारी की थी अपनी अथक मेहनत और परिश्रम से वह 2012 बैच की आईएएस अधिकारी बनी थी इसके बाद उन्होंने कई जिलों में अलग-अलग पद पर कार्य किया. जिसमें इंदौर जैसे बड़े शहर में निगम आयुक्त का दायित्व संभाला तो इसके बाद शिवपुरी रीवा जैसे जिलों में कलेक्टर रह चुकी है सागर उनके लिए कलेक्टर के रूप में तीसरा जिला है इसके पहले वह नरसिंहपुर जिला पंचायत सीईओ भी रह चुकी हैं साथ ही अर्बन जैसे डिपार्टमेंट में भी कार्य कर चुकी है उज्जैन सतना जैसे जिलों की जिम्मेदारी संभाली.

सागर के इतिहास की पहली महिला कलेक्टर
प्रतिभा पाल रीवा से ट्रांसफर होकर सागर आई हैं और वह सागर के इतिहास की तीसरी महिला कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुई है. इसके पहले करीब 7 साल पहले जो दूसरी महिला कलेक्टर के रूप में 30 साल बाद प्रीति मैथिल नायक सागर आई थी उनका भी रीवा से ही ट्रांसफर हुआ था. वहीं सागर के इतिहास की पहली महिला कलेक्टर आजादी के 40 साल बाद 3 जून 1987 को अरूणा शर्मा बनी थी.

इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पर जोर
हालांकि, उनका कार्यकाल सागर के लिए महज 25 दोनों का ही था लेकिन वह उस समय 5 सालों में तीन जिलों की कलेक्टर रही थी. नवागत कलेक्टर प्रतिभा पाल एक तरफ जहां जनता से सीधा संवाद रखने की कोशिश करती हैं तो दूसरी तरफ इनोवेशन पर जोर देते हुए टेक्नोलॉजी के उपयोग को भी बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं. कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि हर जिले में अलग-अलग तरह की आवश्यकता होती है जो जनता के लिए सीधा लाभ पहुंचाने में मदद करती हैं. वह भी सागर के बारे में बहुत सी जानकारी ले चुकी हैं और भी समझने का प्रयास कर रही है उस हिसाब से आगे काम पर जोर देंगी.

कलेक्टर प्रतिभा पाल का जन्म 15 अप्रैल 1988 को हुआ था. उन्होंने आर्ट से ग्रेजुएशन और इतिहास से पोस्ट ग्रेजुएशन की उपाधि हासिल की थी इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी की और उसको हासिल भी किया. प्रशासनिक सेवा के रूप में प्रतिभा पाल अपनी बेबाक कार्यशैली सख्त अनुशासन के साथ कार्य में पारदर्शिता के लिए जानी जाती हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link