शादी से आ रहे तीन नाबालिगों की हादसे में मौत: एक बाइक पर थे सवार, घर से 100 मीटर दूर हुआ हादसा – alirajpur News

शादी से आ रहे तीन नाबालिगों की हादसे में मौत:  एक बाइक पर थे सवार, घर से 100 मीटर दूर हुआ हादसा – alirajpur News




अलीराजपुर जिले के ग्राम बोरी में बाइक सवार तीन नाबालिगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों देर रात शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। घर से कुछ दूर किसी वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान अनिल पिता अभय सिंह (14 वर्ष, निवासी देवधा, थाना बाग), रोशन पिता रमेश (17 वर्ष, निवासी बड़ी बीड़, थाना बोरी) और सावन पिता धनराज (14 वर्ष, निवासी रतनपुरा, थाना बोरी) के रूप में हुई है। हादसे के बाद मृतकों के शवों को बोरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



Source link