कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी की नई पहल: मैदानी कर्मचारियों से योजनाओं पर करेंगी ‘वन टू वन’ चर्चा – Maihar News

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी की नई पहल:  मैदानी कर्मचारियों से योजनाओं पर करेंगी ‘वन टू वन’ चर्चा – Maihar News




मैहर जिले में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत वे विकासखंडवार कई विभागों के मैदानी कर्मचारियों से सीधे ‘वन टू वन’ चर्चा करेंगी। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही वास्तविक कठिनाइयों को समझना और उनका समाधान करना है। यह अभियान चरणबद्ध तरीके से जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा, उषा, सेक्टर सुपरवाइजर, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार और पंचायत सचिव सहित ग्रामीण विकास से जुड़े सभी मैदानी अमले को शामिल किया गया है। 23 अप्रैल से शुरुआत इस श्रृंखला की शुरुआत 23 अप्रैल को मैहर विकासखंड से होगी। कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे से शाम 6 बजे तक एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय मैहर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर और अन्य अधिकारी विद्यालय के बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन भी करेंगे। इससे शिक्षा और पोषण व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर अवलोकन हो सकेगा। इसके बाद अगले चरणों में अमरपाटन और रामनगर विकासखंड मुख्यालयों में भी इसी प्रकार के संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



Source link