छिंदवाड़ा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव: पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी – Chhindwara News




छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका मुकासा गांव में रविवार को एक 52 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मनुराजा चंद्रवंशी (52) निवासी बांका मुकासा के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण या संदिग्ध परिस्थिति तो नहीं है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link