सीधी कलेक्टर का महिला के हाथ जोड़ते VIDEO: बोले- मैं अधिकारी नहीं, आपका नौकर हूं; बसंती बाई मुस्कुराते हुए गईं वापस – Sidhi News

सीधी कलेक्टर का महिला के हाथ जोड़ते VIDEO:  बोले- मैं अधिकारी नहीं, आपका नौकर हूं; बसंती बाई मुस्कुराते हुए गईं वापस – Sidhi News




सीधी जिले के मझौली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम नेबूहा में आयोजित जन समस्या समाधान शिविर में कलेक्टर विकास मिश्रा का एक बयान का वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कलेक्टर एक महिला पंच के हाथ जोड़कर कह रहे हैं- मैं अधिकारी नहीं, आपका नौकर हूं, मालिक आप लोग हैं। इसके बाद बसंती बाई मुस्कुराते हुए वहां से चली गईं। पूरा माजरा शनिवार शाम करीब 4 बजे हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित शिविर का है। शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत की पंच ललिता सेन ने सरपंच बसंती कोल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत में न तो नियमित ग्राम सभाएं आयोजित होती हैं और न ही बैठकें होती हैं। पंच ने सरपंच और सचिव पर मनमाने ढंग से कार्य करने तथा पंचायत की राशि के आहरण में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने मौके पर ही जांच का आश्वासन दिया। जब महिला पंच ने उन्हें धन्यवाद दिया, तो कलेक्टर ने उक्त बयान दिया। तस्वीरें देखिए… आरोप बताए निराधार बसंती कोल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित रहती हैं और सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाते हैं। स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभालते हुए कलेक्टर ने दोनों पक्षों के बीच मौके पर ही सुलह कराई। उन्होंने महिला पंच और सरपंच से हाथ मिलवाते हुए कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर गांव के विकास के लिए मिलकर काम करना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।



Source link