Turning Point: रिंकू का कैच छोड़ राजस्थान ने KKR को मैच गिफ्ट कर दिया

Turning Point: रिंकू का कैच छोड़ राजस्थान ने KKR को मैच गिफ्ट कर दिया


Last Updated:

Nandre Burger dropped rinku singh catch: रिंकू सिंह की दमदार अर्धशतकीय पारी से पारी कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 में आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज कर ली. केकेआर को इस सीजन पहली जीत के लिए 7 मैचों का इंतजार करना पड़ा. हालांकि, ये केकेआर के लिए जीत आसान नहीं था. मैच में राजस्थान की कुछ गलतियों ने उसका काम आसान किया.

Zoom

रिंकू सिंह का कैच छूटना मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आखिरकार जीत के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स का इंतजार खत्म हो गया. केकेआर ने सीजन के 28वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया. केकेआर की इस जीत में रिंकू सिंह की अहम भूमिका रही. रिंकू टीम के लिए अंत तक नाबाद रहते हुए 34 गेंद में 54 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. हालांकि, रिंकू ने केकेआर के लिए मैच को फिनिश जरूर किया, लेकिन इसमें राजस्थान की भी कुछ गलतियां रही जो टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

केकेआर के खिलाफ बल्लेबाजी में सिर्फ 155 रन का स्कोर बनाने वाली राजस्थान रॉयल्स ने गेंदबाजी में जबरदस्त शुरुआत की. राजस्थान के गेंदबाजों ने केकेआर के दोनों ओपनर को खाता तक नहीं खोलने दिया. मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज भी लगातार अंतराल पर अपना विकेट गंवा रहे थे. ऐसे में राजस्थान ने मैच पर पूरी तरह अपना शिकंजा कसा हुआ था. लगातार गिरते हुए विकेट के बीच 11वें ओवर में वो मौका आया जब राजस्थान अपनी जीत पक्की कर सकता था, लेकिन नांद्रे बर्गर ने रिंकू सिंह का कैच टपका दिया. नांद्रे बर्गर ने रिंकू का ये कैच नहीं बल्कि मैच केकेआर को गिफ्ट करने का काम कर दिया. इसके बाद रिंकू और अनुकूल ने रवि बिश्नोई के एक ओवर में 19 रन कूटकर मैच को पूरी तरह से केकेआर की तरफ पलट दिया.



Source link