छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों को भेजा जेल: मैहर में स्कूल से लौटते समय नाबालिग का अपहरण कर किया था दुष्कर्म – Maihar News

छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों को भेजा जेल:  मैहर में स्कूल से लौटते समय नाबालिग का अपहरण कर किया था दुष्कर्म – Maihar News




मैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत 13 साल की छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अमदरा पुलिस ने रविवार शाम आरोपी सनी कोहली (25, निवासी कटनी) और गोलू उर्फ दीपक (38, निवासी झुकेही, हाल कटनी) को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। स्कूल से घर लौटते समय नाबालिग छात्रा का दोनों आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। वे उसे तालाब के किनारे बने दीपक बसोर के घर ले गए, जहां छात्रा के साथ मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा को रातभर बंधक बनाकर रखा था छात्रा को रातभर बंधक बनाकर रखा गया था। जब वह घर नहीं लौटी, तो उसके माता-पिता ने खोजबीन के बाद थाने में सूचना दी। झुकेही चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर अपनी टीम के साथ तलाश शुरू कर दी। शनिवार तड़के पुलिस टीम ने आरोपी गोलू उर्फ दीपक के घर से छात्रा को मुक्त कराया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम में झुकेही चौकी प्रभारी अशोक सिंह और उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई से छात्रा को बचाया जा सका। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा मामले की गंभीरता को देखते हुए मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने रविवार दोपहर अमदरा थाने का दौरा किया। उन्होंने की गई कार्रवाई की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चौकी प्रभारी के अनुसार, आरोपी दीपक पर कटनी में हत्या की कोशिश, मारपीट सहित 8 से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि सनी कोहली के खिलाफ भी आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं।



Source link