एक कार, 5 घायल और फिर धमकी… पापा विधायक हैं हमारे! शिवपुरी का आखिर क्या है ये मामला?

एक कार, 5 घायल और फिर धमकी… पापा विधायक हैं हमारे! शिवपुरी का आखिर क्या है ये मामला?


X

एक कार, 5 घायल और फिर धमकी… पापा विधायक हैं हमारे! शिवपुरी का आखिर क्या है ये मामला?

 

arw img

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने ‘सिस्टम बनाम रसूख’ की बहस को फिर से हवा दे दी है. मामला बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी से जुड़ा है, जिन पर आरोप है कि 16 अप्रैल को उन्होंने अपनी कार से पांच लोगों को टक्कर मार दी. हैरानी की बात ये रही कि हादसे के बाद वही गाड़ी लेकर वे सीधे थाने पहुंच गए और उस गाड़ी में काली फिल्म और हूटर जैसे नियमों का खुला उल्लंघन भी मौजूद था. पुलिस ने अब मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया है और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे खुलेआम पुलिस अधिकारी को चुनौती देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनकी भाषा और अंदाज़ ने सबको चौंका दिया वे कह रहे हैं कि उनका बेटा वापस आएगा, चुनाव भी लड़ेगा, और अगर रोका गया तो वे हजारों लोगों के साथ विरोध करेंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने एसडीओपी के घर को गोबर से भर देने जैसी बात भी कह डाली. ये बयान सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या कानून सबके लिए बराबर है या फिर रसूख के आगे नियम कमजोर पड़ जाते हैं. इसी बीच पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने भी इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि इस तरह की भाषा और धमकी लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यहां तक कहा कि यह सिर्फ एक हादसे का मामला नहीं, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण बनता जा रहा है.



Source link