IPL के वो 5 बदमाश खिलाड़ी… किसी ने बेचा ईमान तो किसी ने नशे में फूंका करियर

IPL के वो 5 बदमाश खिलाड़ी… किसी ने बेचा ईमान तो किसी ने नशे में फूंका करियर


Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में इस टूर्नामेंट का 19वां सीजन खेला जा रहा हैं. आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. इसके बाद से इस लीग में कई बदलाव हुए. इस बदलावों के दौर में कुछ विवाद भी सामने आए. कुछ ऐसे विवाद रहे जिसने इस लीग पर दाग भी लगाए. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल के विवादों से जुड़े उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने करियर के साथ खिलवाड़ किया.

इंडियन प्रीमियर लीग आज भारत तक ही नहीं पूरे वर्ल्ड में फेमस हो चुका है. दुनिया का हर क्रिकेटर इस लीग में खेलने की चाहत रखता है. कुछ क्रिकेटर तो ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने इस लीग में खेलने के लिए अपनी नेशनल टीम तक को भी ठुकरा दिया. हालांकि, कुछ अभागे या कहें कि बदकिस्मत खिलाड़ी भी इस लीग में आए जिन्हें इसमें खेलने का मौका तो मिला, लेकिन उन्होंने अपनी बदमाशी के चक्कर में करियर को चौपट कर लिया.

इस लिस्ट में सबसे पहला और बड़ा नाम है भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की. एक समय श्रीसंत टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज थे और राजस्थान आईपीएल में भी उनका डंका बजता था, लेकिन साल 2013 में वे चंद पैसों के कारण स्पॉट फिक्सिंग कांड में फंस गए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए श्रीसंत पर पैसे के बदले फिक्सिंग करने के आरोप लगे. इस घटना ने न केवल उनके करियर पर ब्रेक लगाया, बल्कि उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी. बीसीसीआई ने उन पर आजीवन बैन लगा दिया था, जिसे बाद में घटाकर 7 साल कर दिया गया लेकिन तब तक उनका सुनहरा दौर बीत चुका था.

इस लिस्ट एक साथ दो नाम हैं. अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला श्रीसंत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के ये दो अन्य खिलाड़ी भी फिक्सिंग के जाल में फंसे थे. अंकित चव्हाण का करियर तो उभर ही रहा था, लेकिन लालच ने उनके भविष्य पर ताला जड़ दिया. इन दोनों को लेकर कहा जा रहा था कि ये भारतीय टीम के अगले स्टार हैं, लेकिन चंद पैसों के खातिर दोनों अपने करियर की बलि चढ़ा दी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस लिस्ट में तीसरा नाम स्पिनर राहुल शर्मा का है. मई 2012 में मुंबई के जुहू स्थित ओकवुड प्रीमियर होटल में पुलिस की छापेमारी में राहुल शर्मा पकड़े गए थे. पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए और राहुल सहित कई लोगों के खून और मूत्र के नमूने लिए. रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल का टेस्ट पॉजिटिव आया था. हालांकि, राहुल ने दावा किया था कि वे सिर्फ एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए थे और उन्हें वहां चल रही गतिविधियों का पता नहीं था. भारतीय टीम के लिए खेल चुके राहुल की इस घटना करियर को काफी नुकसान हुआ और धीरे-धीरे उनका करियर चौपट हो गया.

साउथ अफ्रीकी गेंदबाज वेन पर्नेल भी साल 2012 में राहुल शर्मा के साथ उसी पार्टी में पकड़े गए थे. टेस्ट में वे भी पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने चार्जशीट में उनका नाम शामिल किया. पर्नेल ने भी खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा था कि वह गलत समय पर गलत जगह मौजूद थे. उन्होंने दावा किया था कि वह शराब या सिगरेट का सेवन भी नहीं करते. इस मामले के कारण उन्हें कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ा और बाद में उन्होंने मुंबई की एक अदालत में सरेंडर किया था, जहां से उन्हें जमानत मिली थी.

ऑस्ट्रेलिया के ल्यूक पोमर्सबाक को आईपीएल के शुरुआती सीजन के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में गिना जाता था, लेकिन उनकी शराब की लत और अनुशासनहीनता ने सब बर्बाद कर दिया. साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते समय उन पर दिल्ली के एक होटल में मारपीट और बदतमीजी के गंभीर आरोप लगे, जिसके बाद उन्हें टीम से निलंबित कर दिया गया और उनका करियर खत्म हो गया.



Source link