दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक घायल: गंभीर हालत में जबलपुर रेफर; दूसरा बाइक सवार फरार – Seoni News

दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक घायल:  गंभीर हालत में जबलपुर रेफर; दूसरा बाइक सवार फरार – Seoni News




सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर रोड पर सोमवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक (18) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइकें विपरीत दिशा से आ रही थीं। आमने-सामने की टक्कर इतनी तेज थी कि एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और सवार सड़क पर गिर गया। घायल युवक की पहचान कहानी निवासी शिरेस अवधिया (18) के रूप में हुई है। दूसर बाइक सवार मौके से फरारा बताया गया है कि दूसरी बाइक का चालक मामूली चोटों के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद, आसपास मौजूद लोगों ने घायल शिरेस की मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद शिरेस की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और जबलपुर में उसका इलाज जारी है। पुलिस दूसरे वाहन चालक की तलाश कर रही है घटना की सूचना मिलते ही घंसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दूसरे वाहन चालक की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गोरखपुर रोड पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और रात्रि में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link