मंत्री बोले-अपने अगल-बगल के साथ मत चले जाना: सामूहिक विवाह में की गई टिप्पणी का VIDEO; लोगों ने मंचीय गरिमा के विपरीत बताया – Narsinghpur News

मंत्री बोले-अपने अगल-बगल के साथ मत चले जाना:  सामूहिक विवाह में की गई टिप्पणी का VIDEO; लोगों ने मंचीय गरिमा के विपरीत बताया – Narsinghpur News




नरसिंहपुर जिले के करेली में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान मंत्री का का बयान अब विवादों में आ गया है। कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने वर-वधुओं को संबोधित करते हुए कहा- “2-4 शादी रहती हैं तो भीड़ का संकट रहता है… 200 शादियां हैं, पहचान का भी संकट होगा… विदाई के समय अपने साथी के साथ ही जाएं, जोड़े को छोड़कर अगल-बगल के साथ मत चले जाना।” मंत्री की टिप्पणी को मंचीय गरिमा के विपरीत बताया दरअसल, रविवार को कृषि उपज मंडी परिसर में हुए इस कार्यक्रम में लगभग 200 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था, जिसमें मंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। मंत्री का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई लोग इस टिप्पणी को मंचीय गरिमा के विपरीत और आपत्तिजनक बता रहे हैं। देखिए 2 तस्वीर… बयान के बाद राजनीतिक हलचल वीडियो सोमवार से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस पूरे मामले को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है और मंत्री के बयान पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।



Source link