आगे कांग्रेसी, पीछे पुलिस, उसके पीछे महिलाएं… ग्वालियर में प्रदर्शन के दौरान हो गया खेला, VIDEO
Gwalior Congress Protest (रिपोर्ट: सुशील कौशिक): ग्वालियर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की गई, जिससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया. सूचना मिलते ही इंदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची. तभी एक कार्यकर्ता पुतला लेकर भागता नजर आया, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. उसके पीछे महिलाएं तेजी से दौड़ीं. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. सभी को इंदरगंज थाने लाया गया है.