जबलपुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदर्शन: महिला कांग्रेस ने वादाखिलाफी का आरोप लगाया, कहा- राजनीतिक लाभ के लिए टाल रही सरकार – Jabalpur News

जबलपुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदर्शन:  महिला कांग्रेस ने वादाखिलाफी का आरोप लगाया, कहा- राजनीतिक लाभ के लिए टाल रही सरकार – Jabalpur News




जबलपुर में महिला आरक्षण को लेकर विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस महिला कांग्रेस ने बुधवार को एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दमोह नाका चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर महिलाओं ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। महिला कांग्रेस पदाधिकारी प्रियंका सोनी ने बताया कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण से जुड़े फैसले सामने आए थे, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। महिलाओं का आरोप है कि सरकार केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को टाल रही है। प्रियंका सोनी ने कहा कि महिला आरक्षण लागू न करना महिलाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द आरक्षण लागू नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने का प्रयास किया। महिला संगठनों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।



Source link