दिलचस्प है रीवा के इस स्वीमिंग पूल की कहानी, नहाने आती थीं रानी और उनकी सहेलियां, जान लीजिए इस खूबसूरत जगह का नाम

दिलचस्प है रीवा के इस स्वीमिंग पूल की कहानी, नहाने आती थीं रानी और उनकी सहेलियां, जान लीजिए इस खूबसूरत जगह का नाम


X

दिलचस्प है रीवा के इस स्वीमिंग पूल की कहानी, नहाने आती थीं रानी, जानें

 

arw img

Rewa Tourist Place: रीवा शहर में ऐसे कई ऐतिहासिक भवन हैं, जिनकी गिनती मध्य भारत के चुनिंदा खूबसूरत इमारतों में होती हैं. इनमें से एक ऐसी ही गढ़ी रीवा शहर में है, जो आज भी अपने अद्भुत शिल्प शैली को लेकर चर्चा में रहती है. इस कोठी में एक पातालतोड़ कुआं भी है, जिसे इतिहासकार 353 साल पुराना स्वीमिंग पूल कहते हैं. कभी यह जगह रानी और उनकी सहेलियों की पसंदीदा जगह हुआ करती थी. रानी और उनकी सहेलियां यहां स्नान किया करती थीं. पातालतोड़ कुआं मध्य भारत के प्रमुख स्नानागारों में शुमार था. इतिहासकार असद खान बताते हैं कि इस गढ़ी की कलाकृतियां और शिल्पकारी अपने आप में महत्वपूर्ण है. इस गढ़ी का निर्माण महाराणा प्रताप की परपोती अजब कुंवरी के लिए किया गया था. रीवा के तत्कालीन महाराज भाव सिंह ने वर्ष 1664 और 1671 ईस्वी के बीच इसका निर्माण कराया था. इस कोठी का निर्माण कुछ इस तरह से किया गया था कि गर्मियों के दिनों में भी यहां ठंडक का एहसास होता था. चारों ओर से यहां हवा पास होती थी. यह इमारत दिखने में भी बेहद खूबसूरत थी.



Source link