पाइपलाइन बदली… 6 महीने से पानी नहीं, 3 किमी दूर से लाने को मजबूर लोग

पाइपलाइन बदली… 6 महीने से पानी नहीं, 3 किमी दूर से लाने को मजबूर लोग


Last Updated:

Burhanpur News: एमागिर्द पंचायत के आजाद नगर और आसपास के क्षेत्र में 6 महीने से पानी की समस्या बनी हुई है और ताप्ती जलावर्धन योजना के तहत शहरी क्षेत्र में पाइपलाइन डाल दी गई है जिसको लेकर पुरानी पाइपलाइन को बंद कर दिया गया है जिससे क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. अब कैसे हालात हैं, देखिए रिपोर्ट…

Water Supply Issue: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के आज भी कई क्षेत्र ऐसे है कि जहां पर पानी की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता है. लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं देते हैं जिसको लेकर अब क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतर आए हैं आजाद नगर क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्र में पानी की समस्या है जहां पर करीब 50000 से अधिक लोग निवास करते हैं अब ऐसे में लोगों को दो से तीन किलोमीटर दूर पानी लाने के लिए जाना पड़ रहा है.

क्षेत्र के लोगों ने बताई समस्या 
लोकल 18 की टीम को क्षेत्र की रेहाना बी ने जानकारी देते हुए बताया कि एमागिर्द पंचायत के आजाद नगर और आसपास के क्षेत्र में 6 महीने से पानी की समस्या बनी हुई है ताप्ती जलावर्धन योजना के तहत शहरी क्षेत्र में पाइपलाइन डाल दी गई है जिसको लेकर पुरानी पाइपलाइन को बंद कर दिया गया है जिससे हमारे क्षेत्र में पानी का सप्लाई नहीं हो रहा है यह मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत है लेकिन उनके द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है जिस कारण हमको पानी लेने के लिए दो से तीन किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है पानी नहीं मिलता है खेतों से पानी लेकर आ रहे हैं लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं इसको लेकर अब हम सड़कों पर उतर आए हैं और अब हमने कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को भी हमारी पानी की समस्या का निराकरण करने के लिए गुहार लगाई है.

खेतों से पानी लाने के लिए मजबूर 
क्षेत्र के रफीक का कहना है कि हमको खेतों से पानी लाना पड़ता है. दो से तीन किलोमीटर दूर पानी लाने के लिए जाते हैं तो पीने का पानी तो केन खरीद कर लाना पड़ रही है. हम चाहते हैं कि हमारी इस पानी की समस्या का निराकरण किया जाए और उतावली नदी पर जो पानी की टंकियां है वहां से हमारी लाइन को जोड़ दिया जाए ताकि हमको भी रोजाना पीने का पानी मिलता रहे.

जिम्मेदारों ने दिया आश्वासन 
इस मामले को लेकर कलेक्टर हर्ष सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मामला सामने आया है. तत्काल पंचायत को उसका निराकरण करने के निर्देश दिए लोगों की पानी की समस्या का निराकरण किया जाएगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link