Last Updated:
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा स्टार आयुष म्हात्रे चोटिल होने की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं. पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन चाहते हैं कि CSK की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 स्टार विहान मल्होत्रा को लोन पर ले.लोन विंडो 7वें मैच के बाद बंद हो जाती है
चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 से बाहर
नई दिल्ली. 21 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इन-फॉर्म बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को चोट ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से बाहर कर दिया गया. इस खबर के आने के तुरंत बाद भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम को बिना टीम का नाम लिए सलाह दी. अश्विन चाहते हैं कि CSK रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम के सदस्य विहान मल्होत्रा को लोन पर ले.
अश्विन ने एक्स पर लिखा, “इतनी सारी चोटों के बीच! लोन विंडो 7वें मैच के बाद बंद हो जाती है और ऐसे में RCB से इस शानदार टैलेंट को लोन पर लेना बेहतरीन आइडिया होगा. उसने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है, इसलिए यह एक अच्छा विकल्प है.”
With so many injuries on the horizons!
The loan window closes after the 7th game mark & it will be a great idea to loan this sensational talent from RCB.
He hasn’t played a single game so far, hence it is a viable option.