रीवा के इंजीनियरिंग छात्रों का कमाल, बना दी GPS लैस ऑटोमेटिक स्मार्ट व्हीलचेयर

रीवा के इंजीनियरिंग छात्रों का कमाल, बना दी GPS लैस ऑटोमेटिक स्मार्ट व्हीलचेयर


Last Updated:

रीवा इंजीनियरिंग महाविद्यालय के छात्रों ने उंची उड़ान भरी है. छात्रों ने एक डिजिटली स्मार्ट मशीन बनाई है. इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के छात्रों ने साधारण सी दिखाई देने वाली व्हील चेयर को एक स्मार्ट व्हील चेयर में तब्दील किया है. इस व्हील चेयर में बैठा व्यक्ति जॉय स्टीक की मदद से खुद को 360 डिग्री तक मूवमेंट कर सकेगा. बल्कि खुद को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में भी सक्षम होगा. यह स्मार्ट व्हील चेयर बीपी स्टूमेंट, इमरजेंसी अलार्म और GPS सिस्टम सहित अन्य कई सुविधाओं से लैस है.

रीवा इंजीनियरिंग महाविद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर अपने स्मार्ट ज्ञान से एक डिजिटली स्मार्ट मशीन को बनाने मे सफलता हासिल की है. छात्रों के द्वारा बनाई गई यह मशीन कोई साधारण मशीन नहीं है. इस बार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने साधारण सी दिखाई देने वाली व्हील चेयर को एक स्मार्ट व्हीलचेयर में तब्दील किया है. इस व्हील चेयर में बैठा व्यक्ति जॉय स्टीक की मदद से खुद को 360 डिग्री तक मूवमेंट कर सकेगा बल्कि खुद को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में भी सक्षम होगा. यह स्मार्ट व्हील चेयर बीपी स्टूमेंट, इमरजेंसी अलार्म और GPS सिस्टम सहित अन्य कई सुविधाओं से लैस है. इससे न केवल घर के बुजुर्ग व्यक्ति बल्कि दिव्यांगजन भी आत्मनिर्भर बनेंगे.

बताया गया कि इस स्मार्ट व्हील चेयर को बनाने में इंजिनियरिंग महाविद्यालय के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी. लेकिन 7 महीने की रिसर्च के बाद आखिरकार छात्रों की मेहनत रंग लाइ और उन्होंने स्मार्ट व्हील चेयर को बनाने में सफलता हासिल कर ली. इस अत्याधुनिक स्मार्ट व्हील चेयर को बनाने में तकरीबन 50 से 60 हजार रुपए की लागत आई है, इस व्हील चेयर को खासतौर पर दिव्यांग और घर पर अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए तैयार किया गया है.

हेल्थ को भी मॉनिटर करके अलर्ट करेंगी ये स्मार्ट व्हील चेयर
छात्रों ने बताया की इस स्मार्ट व्हील चेयर का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के लिए खास सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. स्मार्ट व्हील चेयर मे हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाया गया है इसके लिए SPO2 सेंसर का इस्तेमाल गया है. हार्ट बीट मेजरमेंट, ऑक्सीजन लेवल और ह्यूमैनिटी सिस्टम के साथ बॉडी टेंपरेचर सिस्टम को मेजरमेंट करने के लिए भी सेंसर लगाए गए है साथ ही ब्लड प्रेशर मेजरिंग डिवाइस भी लगाई गई है. इस स्मार्ट व्हील चेयर में यूरिन डिस्चार्ज सिस्टम भी लगा हुआ है इसमें दो टैंक लगाए गए है. एक फ्रेश वॉटर का टैंक है और एक यूरिन कलेक्ट टैंक है इसमे एक वॉटर पंप भी है. एक टैंक यूरिन कलेक्ट करेगा और दूसरे टैंक मे फ्रेस वॉटर होगा. फ्रेस वॉटर और पम्प के जरिए यूरिन डिस्चार्च होगा.

IP एड्रेस के जरिए 6 मोबाइल फोन से होगी कनेक्ट
इस व्हील चेयर में लगी डिवाइस को 6 से भी ज्यादा मोबाइल फोन से कनेक्ट किया जा सकता है. इसमे लगी डिवाइस से कनेक्ट वेव पेंच को कहीं दूर मौजूद परिजन गूगल से पिन करके स्मार्ट व्हील चेयर में बैठे व्यक्ति का हेल्थ मेजरमेंट पता कर सकते है जिसके चलते किसी भी आपात स्थिति में व्हीलचेयर का इस्तेमाल कर रहे वक्ती तक मदद पहुंचाई जा सकती हैं.

इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययनरत फाइनल ईयर के छात्र सुभम त्रिपाठी ने बताया कि यह स्मार्ट व्हील चेयर GPS सिस्टम से भी लैस है जिसके मूवमेंट पर हर पल दूर बैठकर भी नजर रखी जा सकती है. इसमें एक इमरजेंसी अलार्म बटन भी लगाया है. वहीं यह स्मार्ट व्हील चेयर एक बार चार्ज करने पर लगभग 30 से 40 किलोमीटर तक का रन करेंगी .

दिव्यांग महिला को देखकर आया था आईडिया
एक छात्रा ने बताया कि उनके घर के पास एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला रहती हैं और उनके पास एक साधारण सी व्हील चेयर है, उनके घर पर भी इतने सदस्य नहीं है जोकि हर वक्त उनके साथ रह सकें. वहीं से हमें यह आईडिया आया इसके बाद अन्य छात्रों के साथ मिलकर रिसर्च करनी शुरू की और 7 महीने की कड़ी मेहनत के बाद हमने स्मार्ट व्हील चेयर को बनाने मे सफलता हासिल की.

मल्टी रिसर्च ‘स्मार्ट व्हील चेयर’- प्रिंसिपल
इंजिनियरिंग महाविद्यालय के प्रिंसिपल आरपी तिवारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के बच्चों का इनोवेशन है. वर्तमान का समय मल्टी रिसर्च का समय हो गया है. इंजीनियरिंग में मेडिकल रिसर्च आ रहा है और मेडिकल में इंजीनियरिंग का रिसर्च आ रहा है. आज की आवश्यकतारीवा इंजीनियरिंग महाविद्यालय के छात्रों ने उंची उड़ान भरी है. छात्रों ने एक डिजिटल स्मार्ट मशीन बनाई है. व्हील चेयर को एक स्मार्ट व्हील चेयर में तब्दील किया है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link