शिवपुरी के माधव चौक पर झंडा विवाद थमा: प्रशासन की मौजूदगी में दोबारा फहराया केसरिया ध्वज; जुटा सकल सनातन समाज – Shivpuri News

शिवपुरी के माधव चौक पर झंडा विवाद थमा:  प्रशासन की मौजूदगी में दोबारा फहराया केसरिया ध्वज; जुटा सकल सनातन समाज – Shivpuri News




शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर केसरिया ध्वज को लेकर उपजा विवाद बुधवार शाम समाप्त हो गया। प्रशासन की मौजूदगी में सकल सनातन समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और दोबारा केसरिया झंडा फहराया। ध्वज फहराते ही नारेबाजी हुई, जिसके बाद क्षेत्र में शांति स्थापित हो गई। इससे पहले समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था। भरत शर्मा ने बताया कि माधव चौक पर वर्षों से केसरिया ध्वज लगा हुआ था, जिसे हिंदू समाज की पहचान माना जाता है। आरोप है कि आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष चांद खान और उनके साथियों के ज्ञापन के बाद प्रशासन ने झंडा हटवा दिया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। अंबेडकर जयंती के बाद बढ़ा था विवाद
बुधवार शाम को नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा की मौजूदगी में केसरिया झंडा दोबारा लगाया गया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के एक कर्मचारी ने दबाव में आकर झंडा हटाया था। गायत्री शर्मा ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्थान पर पहले भी केसरिया झंडा लगाया जाता रहा है। जानकारी के अनुसार, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दौरान यहां नीला झंडा लगाया गया था, जिसके बाद विरोध शुरू हुआ। झंडा दोबारा लगाए जाने और फिर हटाए जाने से विवाद बढ़ा, जो बुधवार को शांत हो गया।



Source link