Last Updated:
Khandwa Top 5 Tourist Places: खंडवा जिले में घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप भगवान के दर्शन के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता का आनंद भी ले सकते हैं. जहां आप जंगल में भी रुक सकते हैं और एडवेंचर से लेकर हर चीज का मजा ले सकते हैं. जानिए इन खास जगहों के बारे में जहां आप अपने सकून के पल बिताएंगे.
गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं खंडवा की ये 5 शानदार जगहें धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर का मिलेगा अनोखा अनुभव आप भी यहां आए और घूमकर देखे.
मध्य प्रदेश का खंडवा जिला अपनी धार्मिक महत्ता और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए खास पहचान रखता है. गर्मियों में अगर आप सुकून, आस्था और घूमने का बेहतरीन अनुभव एक साथ लेना चाहते हैं, तो खंडवा की ये 5 जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं. यहां आपको न सिर्फ मन की शांति मिलेगी, बल्कि एक से बढ़कर एक शानदार नज़ारे भी देखने को मिलेंगे.
सबसे पहले बात करते हैं. ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की, यह भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और नर्मदा नदी के बीच ‘ॐ’ आकार के द्वीप पर स्थित है. यहां श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के साथ नर्मदा स्नान और परिक्रमा का भी आनंद लेते हैं. चारों ओर फैली प्राकृतिक सुंदरता इस जगह को और भी खास बना देती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके बाद आता है हनुमंतिया टापू, जिसे “मिनी गोवा” या “मध्य प्रदेश का स्विट्जरलैंड” भी कहा जाता है. यह इंदिरा सागर बांध के बैकवॉटर में स्थित एक खूबसूरत द्वीप है. यहां आप क्रूज राइड, मोटर बोट और कई तरह के वॉटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं. गर्मियों में घूमने के लिए यह जगह युवाओं और परिवारों के बीच काफी लोकप्रिय है.
धार्मिक आस्था की बात करें तो दादाजी धूनीवाले दरबार का नाम जरूर आता है. यह खंडवा का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां सालभर अखंड धूनी जलती रहती है. यहां आने वाले भक्तों को एक अलग ही आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है. गुरु पूर्णिमा पर यहां भव्य मेला भी लगता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं.
प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा देखने के लिए इंदिरा सागर बांध भी एक बेहतरीन जगह है। यह भारत के सबसे बड़े बांधों में से एक है। यहां का विशाल जलाशय और शांत वातावरण पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। खासकर जब बांध से पानी छोड़ा जाता है, तो उसका दृश्य दूध जैसा सफेद दिखाई देता है, जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं.
अगर आप प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो सैलानी रिसॉर्ट आपके लिए परफेक्ट जगह है. जंगलों के बीच स्थित यह रिसॉर्ट ठहरने के लिए शानदार विकल्प है. यहां आप नाइट स्टे और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं, जो आपके ट्रिप को यादगार बना देगा.
खंडवा की ये 5 जगहें गर्मियों में घूमने के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं. यहां आपको धार्मिक आस्था, एडवेंचर और प्रकृति की खूबसूरती का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है, जो आपकी यात्रा को खास और यादगार बना देता है.
खंडवा जिले में घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप भगवान के दर्शन के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता का आनंद भी ले सकते हैं.