आखिरी चरण में थीं शादी की रस्में, तभी अचानक हो गया ऐसा कांड, दूल्हे को पुलिस ने पकड़ा

आखिरी चरण में थीं शादी की रस्में, तभी अचानक हो गया ऐसा कांड, दूल्हे को पुलिस ने पकड़ा


Last Updated:

Rajgarh News: गुना जिले के कुंभराज थाना अंतर्गत घाटाखेड़ी में बुधवार तड़के एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब जश्न में की गई फायरिंग ने एक शख्स की जान ले ली और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब बारात में उत्साह के बीच ‘हर्ष फायर’ किया गया था.

Zoom

शादी में हर्ष फायरिंग में चली एक व्यक्ति की जान (AI तस्वीर)

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. जानकारी के मुताबिक ब्यावरा के मलावर थाना क्षेत्र के खेड़ी गिन्दौर मीना गांव से बारात कुंभराज के घाटाखेड़ी पहुंची थी. सुबह शादी की रस्मों के दौरान किसी ने हवाई फायरिंग कर दी, जिसकी गोली वहां मौजूद लोगों को लग गई. इस हादसे में घनश्याम मीणा (पुत्र बालकृष्ण मीणा) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

शादी जैसे खुशियों के मौके पर हुई इस घटना ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया. जहां कुछ देर पहले तक जश्न का माहौल था, वहीं अचानक चीख-पुकार और मातम छा गया. घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है .हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की जान चली चली गई. शादी में जहां सभी व्यक्ति खुशी मनाते हैं. वहीं एक इंसान की मौत से सारी खुशियां मातम में बदल गईं.

पुलिस ने शुरू कर दी जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए दूल्हे सहित उसके कुछ करीबी रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गोली किस हथियार से चलाई गई और वह लाइसेंसी थी या अवैध. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शादी या अन्य आयोजनों में हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक परंपराओं से बचें, जिससे दुखद घटनाओं को रोका जा सके.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतक घनश्याम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. गोली चलाने वाले आरोपी का नाम श्रवण मीणा बताया जाता है.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link