खंडवा सांसद के घर पसरा मातम, कुएं से मिला भाई का शव, इलाके में दौड़ी शोक की लहर

खंडवा सांसद के घर पसरा मातम, कुएं से मिला भाई का शव, इलाके में दौड़ी शोक की लहर


Last Updated:

मध्य प्रदेश के खंडवा से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है. खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाड़ू पाटिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Zoom

ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई का कुएं से मिला शव

Gyaneswar Patil Brother Dead: खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के घर में उस समय मातम छा गया, जब उनके छोटे भाई का शव उनके खेत में मौजूद कुएं से मिला. बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से निकले थे. इसके बाद शाम तक घर नहीं लौटे, तो इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई, बाद में गोताखोरों की मदद से कुएं से उनका शव निकाला गया. पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. कई लोग शोक प्रकट करने उनके घर पहुंचे.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है. अभी तक मौत का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिस समय यह घटना हुई. उस समय ज्ञानेश्वर पाटिल दिल्ली में थे और मामले की जानकारी मिलते ही वह दिल्ली से बुरहानपुर के लिए रवाना हो गए हैं.

हेमंत खंडेलवाल ने जताया शोक
मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद जी के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद हैं. शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति दें.





Source link