Last Updated:
Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध जल्द राशि के परिवर्तन करने वाले है. यह शुभ संयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी होने वाला है. लंबे समय से परेशान कर रहे विरोधियों पर विजय मिलेगी. पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं. क्या कहती है उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज की भविष्यवाणी देखें…
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसका प्रभाव हर राशि के जीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. विशेष रूप से जब बुध ग्रह, जो बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक माने जाते हैं, अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका असर व्यापक होता है. यह परिवर्तन केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सभी राशियों के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव लाता है. किसी के लिए यह समय तरक्की, धन लाभ और नए अवसरों का द्वार खोलता है, तो कुछ लोगों को सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत पड़ती है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार अप्रैल में ग्रहों की स्थिति एक विशेष योग बना रही है, जो कई राशियों के लिए अहम साबित होगा.
वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वे यहां 15 मई 2026 तक रहेंगे. मेष राशि में पहले से ही सूर्यदेव विराजमान है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति के बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसे बेहद ही शुभ संयोग माना जाता है. बुध का मेष राशि में गोचर इन तीन राशियों के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.
तीन राशियों को होगा लाभ
मिथुन-बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन आपके जीवन में शुभ संकेत लेकर आ सकता है. लंबे समय से चल रहे पारिवारिक तनाव और मतभेद अब धीरे-धीरे समाप्त होने की संभावना है, जिससे रिश्तों में फिर से प्रेम और अपनापन बढ़ेगा. सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे. यदि आप किसी परीक्षा, इंटरव्यू या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलने के मजबूत योग बन रहे हैं. साथ ही संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है.
सिंह-इस राशि के लोगों के लिए ग्रहों की यह अनुकूल स्थिति और बदलाव शुभ संकेत दे रहे हैं. घर-परिवार में लंबे समय से चल रही अनबन अब धीरे-धीरे खत्म हो सकती है, जिससे रिश्तों में प्यार और सामंजस्य बढ़ेगा. समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा. यदि आप किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय सफलता दिला सकता है. आपकी मेहनत रंग लाएगी और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.
धनु-बुध का गोचर इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ संकेत लेकर आया है. लंबे समय से बाधा बन रहे शत्रुओं पर अब जीत मिल सकती है. परिवार से जुड़े संपत्ति विवाद सुलझने के योग हैं, जिससे घर में सुख-शांति बढ़ेगी. किसी मांगलिक कार्य या आयोजन की संभावना भी बन रही है. संतान सुख की चाह रखने वाले दंपतियों को खुशखबरी मिल सकती है. वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने के संकेत हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें