ऑटोमोबाइल दुकानों के कचरे में लगी आग: NH-44 पर खाली प्लॉट में भड़की; 4 दमकलों ने पाया काबू, बाउंड्रीवॉल होने से टला हादसा – Morena News

ऑटोमोबाइल दुकानों के कचरे में लगी आग:  NH-44 पर खाली प्लॉट में भड़की; 4 दमकलों ने पाया काबू, बाउंड्रीवॉल होने से टला हादसा – Morena News




नेशनल हाईवे 44 स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक खाली प्लॉट में पड़े वाहन सर्विसिंग के कचरे और ऑयल में भीषण आग लग गई। आग मारुति सर्विस सेंटर और अन्य ऑटोमोबाइल दुकानों से निकलने वाले कचरे (सर्विस पार्ट्स, ऑयल आदि) में लगी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि प्लॉट के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल होने के कारण आग बाहर नहीं फैली। वर्तमान में पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है और इसके कारणों की जांच शुरू कर दी है। सर्विस पार्ट्स और ऑयल के कचरे में लगी आग जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित एक खाली प्लॉट में अचानक आग भड़क गई थी। यह आग प्लॉट में फेंके गए कचरे, मारुति वर्कशॉप की गाड़ियों के निकले सर्विस मटेरियल, सर्विस पार्ट्स, ऑयल और पास में स्थित अन्य ऑटोमोबाइल दुकानों द्वारा फैलाए गए कचरे में लगी थी। घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात की है। इस अग्निकांड की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंचीं और बमुश्किल आग पर काबू पाया। प्लॉट के चारों तरफ दीवार होने से नहीं फैली आग प्लॉट में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया था। हालांकि, गनीमत यह रही कि जिस जगह आग लगी, उस प्लॉट के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल (दीवार) बनी हुई थी। दीवार होने के कारण आग प्लॉट से बाहर अन्य जगहों पर नहीं फैल सकी। यदि प्लॉट खुला होता, तो आग विकराल रूप ले सकती थी और आस-पास के इलाकों में फैलकर बड़ा नुकसान कर सकती थी। टीआई बोले- आग लगने का कारण अज्ञात, जांच करेंगे घटना को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया, “एक खाली प्लाट है जिसमें स्थानीय लोग दुकानदार कचड़ा डाला करते है उसमें आग लगी है कारण अभी अज्ञात है दमकल को सूचना दी गई उसके द्वारा पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। रात को घटना थी अब आगे जांच करेंगे।” आग कैसे लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।



Source link