Last Updated:
Sanjiv Goenka-Rishabh Pant: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स की हालत खराब हो गई है. टीम अबतक खेले गए अपने 7 मैच में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज कर पाई है. हालांकि, इसके बावजूद टीम के मालिक अपने खिलाड़ी और कप्तान का हौसला बढ़ा रहे हैं. ऐसा कुछ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद संजीव गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ किया.
ऋषभ पंत के साथ लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है. इस सीजन में टीम 7 मैचों में से पांच में हारकर पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. टीम को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 40 रन से हराया. इस मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही. हालांकि, इसके बावजूद टीम के मालिक संजीव गोयनका अपने खिलाड़ियों और कप्तान ऋषभ पंत का हौसला बढ़ाया. सिर्फ इतना ही नहीं, मैच के बाद संजीव गोयनका ने कप्तान पंत से उनके चोट का हाल पूछा और बेटे की तरह गले से लगाया.
बता दें कि ऋषभ पंत को फील्डिंग के दौरान एक थ्रो को कलेक्ट करते हुए नाक में चोट लगी थी. इस चोट के कारण वह वह कुछ के देर के लिए परेशानी में भी दिखे, लेकिन उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा. ऐसे में जब मैच खत्म हुआ तो संजीव गोयनका ने हारकर भुलाकर सबसे पहले अपने कप्तान की खैरियत पूछी. अक्सर अपने गुस्से वाले रिएक्शन के कारण सुर्खियों में रहने वाले संजीव गोयनका के इस अंदाज को देखकर फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं.