Hospital Viral Video: सतना जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलता एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक घायल मरीज टूटी हुई व्हीलचेयर के सहारे नैदानिक केंद्र जांच के लिए जाता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा कि मरीज का पैर भी टूटा हुआ है और उसके साथ न कोई अटेंडर है, न ही परिजन मौजूद हैं. अस्पताल से नैदानिक केंद्र की दूरी करीब 70 मीटर बताई जा रही है, जिसे मरीज बेहद मुश्किल हालात में तय कर रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.