Last Updated:
इंदौर में डीएम ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया, जब शादी की रस्मों के बीच हल्दी लगाए और माला पहने एक दूल्हा अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया. पहली नजर में मामला घर के सामने नाले और अतिक्रमण से जुड़ी परेशानी का लगा, लेकिन जांच शुरू होते ही पूरी कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया.
डीएम के पास दरखास्त लेकर पहुंचा दुल्हा
इंदौर. इंदौर में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में उस वक्त अजीब स्थिति बन गई, जब हल्दी लगाएं और गले में माला पहने एक दूल्हा अपनी शिकायत लेकर पहुंचा. शादी की तैयारियों के बीच पहुंचे इस दूल्हे ने घर के सामने नाले और रास्ते पर अतिक्रमण की बात कही, लेकिन जांच में पूरा मामला पलट गया. जिसने सभी को चौंका दिया. दूल्हे को लेने के देने पड़ गए.
ग्राम अम्बामौलिया निवासी उमेश गंगोलिया ने शिकायत की थी किया था कि नाले की गंदगी और दबंगों के अतिक्रमण से उसकी शादी में परेशानी आ रही हैं. हालांकि, दूल्हा शादियों की चल रही तैयारी के बीच में शिकायत करने पहुंचा था, तत्त्काल कलेक्टर शिवम वर्मा ने जांच के निर्देश एसडीएम को दे दिए. जब एसडीएम प्रियंका चौरसिया की टीम मौके पर पहुंची, तो सच्चाई कुछ और ही निकली और जांच के बाद कहानी ही पल्ट गई.
प्रशासन ने अतिक्रमण पर तुरंत की कार्रवाई
जांच में सामने आया कि जिस नाले पर अतिक्रमण की शिकायत की गई थी, उसी पर खुद दूल्हे ने करीब 3×30 फीट कब्जा कर रखा था. इसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दूल्हे समेत 12 अन्य लोगों के अतिक्रमण को भी हटवा दिया. यह नाला गांव और खेतों के पानी की निकासी का अहम रास्ता है, जो अतिक्रमण के चलते बाधित हो रहा था. कार्रवाई के बाद रास्ता साफ हुआ तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
दूल्हे की चलाकी पड़ी उल्टी
शादी के मौके पर सहानुभूति बटोरने की कोशिश करने वाला दूल्हा आखिरकार खुद ही प्रशासन की कार्रवाई का कारण बन गया. अतिक्रमण पर जिला प्रशासन के चले बुलडोजर को लेकर ग्रामीण लोग खुश है और मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को धन्यवाद दे रहे हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें