लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने एकाना की पिच को पर्थ की पुरानी वाका पिच से तुलना की और माना कि उनकी टीम यहां की गति और उछाल के साथ तालमेल नहीं बना पाई है. एलएसजी अपने घरेलू मैदान पर तीनों मैच हार चुका है. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स से उसे छह और सात विकेट से हार मिली, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 40 रन से हराया. पिछले सीजन में भी एलएसजी ने यहां आठ में से छह मैच हारे थे. कुल 22 मैचों में से सिर्फ नौ में जीत मिली है.