VIDEO: चल निकल… गेंदबाज ने किया इशारा, बैट लेकर मारने दौड़ा बल्लेबाज

VIDEO: चल निकल… गेंदबाज ने किया इशारा, बैट लेकर मारने दौड़ा बल्लेबाज


होमखेलक्रिकेट

VIDEO: चल निकल… गेंदबाज ने किया इशारा, बैट लेकर मारने दौड़ा बल्लेबाज

Last Updated:

Mohammad Amir Fights With Faheem Ashraf: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में रावलपिंडी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला उस वक्त गरमा गया जब तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच तीखी झड़प हुई. आमिर द्वारा दिए गए आक्रामक ‘सेंड-ऑफ’ पर फहीम अपना आपा खो बैठे और उनकी ओर चार्ज किया.

Zoom

मोहम्मद आमिर ने फहीम अशरफ से लिया पंगा.

नई दिल्ली. कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग मैच के दौरान जो हुआ, उसने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खेल से ज्यादा खिलाड़ियों के व्यवहार पर खींच लिया. रावलपिंडी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेले गए इस 34वें मुकाबले में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और ऑलराउंडर फहीम अशरफ के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मैच के दौरान मोहम्मद आमिर अपनी पुरानी लय में नजर आ रहे थे. जब उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड के बड़े खिलाड़ी फहीम अशरफ का विकेट चटकाया, तो आमिर खुद पर काबू नहीं रख पाए और बेहद आक्रामक अंदाज में ‘सेंड-ऑफ’ दिया. आमिर का यह व्यवहार फहीम को रास नहीं आया. हाल में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा रहे फहीम अशरफ ने आपा खो दिया और पिच पर ही आमिर की ओर बढ़ने लगे.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) काफी गुस्से में थे और मोहम्मद आमिर (Mohammed Amir) की तरफ चार्ज कर रहे थे. स्थिति को बिगड़ता देख रावलपिंडी के अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और फहीम को शांत कराकर वापस भेजा. हालांकि रावलपिंडी की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन मैदान पर उनके खिलाड़ियों का यह जोश और कभी-कभी ‘आक्रामकता’ चर्चा का विषय बनी हुई है. मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली रावलपिंडी ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 137 रनों पर सिमट गई.

मोहम्मद आमिर ने फहीम अशरफ से लिया पंगा.



Source link