गुना में पुलिस का शर्मनाक वीडियो वायरल! अर्धनग्न हालत में दिखे एएसआई, मचा हड़कंप

गुना में पुलिस का शर्मनाक वीडियो वायरल! अर्धनग्न हालत में दिखे एएसआई, मचा हड़कंप


Last Updated:


मध्यप्रदेश के गुना जिले में बांसाहेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एएसआई जगदीश जाटव कथित तौर पर चौकी परिसर के अंदर अर्धनग्न और आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं. इस घटना के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

Zoom

पुलिस का शर्मनाक वीडियो वायरल!

मध्यप्रदेश के गुना जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है. मृगवास थाना क्षेत्र के बांसाहेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एएसआई जगदीश जाटव कथित तौर पर चौकी परिसर के अंदर अर्धनग्न और आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं. इस घटना के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह उस समय का है, जब चौकी प्रभारी अपने ही कक्ष में मौजूद थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे कथित रूप से शराब के नशे में थे और उन्हें अपनी वर्दी और पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रहा है. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो पाएगी.

चौकी प्रभारी का शर्मनाक वीडियो वायरल
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब बांसाहेड़ा चौकी प्रभारी विवादों में आए हैं. इससे पहले भी उन पर अवैध वसूली, लोगों को डराने-धमकाने और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में दबाव बनाने जैसे आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि विभागीय जांच के बाद ही संभव है.जैसे ही यह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ. मामले की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई.इस घटना को लेकर आम लोगों में नाराजगी है और लोग संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पूरे मामले की जांच की जा रही
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब जिले में पुलिस की छवि सुधारने और अनुशासन मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसे में इस तरह की लापरवाही ने विभाग की साख को नुकसान पहुंचाया है.फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. यहां दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



Source link