चावल से लदा ट्रक बाइक पर गिरा, पति-पत्नी की मौत: शादी समारोह से लौट रहे थे, सिवनी में ट्रक ड्राइवर भी घायल – Seoni News

चावल से लदा ट्रक बाइक पर गिरा, पति-पत्नी की मौत:  शादी समारोह से लौट रहे थे, सिवनी में ट्रक ड्राइवर भी घायल – Seoni News




सिवनी जिले के बरघाट क्षेत्र में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई। सिवनी-बालाघाट रोड पर हिर्री नदी पुल के पास चावल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पर पलट गया। जानकारी के मुताबिक, जन्मखारी गांव के रहने वाले दीपसिंह चौहान (50) और उनकी पत्नी दुर्गा बाई (45) बरघाट में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे जेवनारा और पौनार के बीच सामने से आ रहा ट्रक अचानक बेकाबू हुआ और उनकी बाइक पर जा गिरा। ट्रक के नीचे दबने की वजह से दोनों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह इस हादसे की मुख्य वजह सड़क की बदहाली को बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क के किनारे गहरी पटरी और बड़े गड्ढों के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और ट्रक में भरी चावल की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। बरघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link