दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत: दूसरा गंभीर घायल; भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था मृतक – Sheopur News

दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत:  दूसरा गंभीर घायल; भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था मृतक – Sheopur News




श्योपुर के देहात थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना श्योपुर-खातौली रोड पर ढोटी नहर की पुलिया के पास गुरुवार शाम करीब 7:30 से 7:44 बजे के बीच हुई, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, जलालपुरा झोपड़ी निवासी विष्णु सुमन शादी के कार्ड बांटने श्योपुर आ रहा था। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में विष्णु सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी पवन मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज इस घटना की रिपोर्ट फरियादी मुकेश पुत्र कैलाश सुमन (30) ने दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ बाइक क्रमांक आरजे 20 बीएच 0584 के आधार पर मामला दर्ज किया है। गुरुवार दोपहर 12:36 बजे अपराध क्रमांक 92/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125 (ए), 106 (1) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर लिया गया है। मामले की विवेचना प्रआर 268 प्रमोद चौरसिया को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link