लेंसकार्ट में ड्रेसकोड के विरोध में भोपाल में पिछले दिनों प्रदर्शन हुआ।
शहर में फैक्ट्री में तिलक, अंगूठी, कड़ा, बिंदी और सिंदूर पर कथित प्रतिबंध को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इसी क्रम में हिन्दू उत्सव समिति ने आज एकत्रित होकर प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
.
समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्यकर्ता आज बीडीए कार्यालय (BDA ऑफिस) पर एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी लोग संबंधित फैक्ट्री पहुंचकर कर्मचारियों को तिलक लगाएंगे और कलावा बांधेंगे।
समिति का कहना है कि इस तरह के प्रतिबंध धार्मिक आस्थाओं से जुड़े अधिकारों का उल्लंघन हैं, जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, इस आयोजन को लेकर प्रशासन की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
ये खबर भी पढ़ें…
लेंसकार्ट शोरूम घेरा, तिलक-कलावा पर बवाल
लैंसकार्ट पर पहले कर चुकी है समिति प्रदर्शन।
भोपाल के न्यू मार्केट रोशनपुरा में ड्रेस कोड के खिलाफ लेंसकार्ट शोरूम के बाहर हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को तिलक लगाया, मंत्रोच्चार के साथ कलावा बांधा। कहा- सनातन का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि संगठन लेंसकार्ट के बहिष्कार का आह्वान कर रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…