पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने किया सुसाइड: 17 दिन से फरार था, बेटी के सामने वाइफ पर चाकू से किए थे कई वार – Rewa News

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने किया सुसाइड:  17 दिन से फरार था, बेटी के सामने वाइफ पर चाकू से किए थे कई वार – Rewa News




रीवा के सगरा में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के मामले में फरार आरोपी ने गुरुवार रात सुसाइड कर लिया। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जहां अब धार के पीथमपुर में पुलिस को आरोपी का शव मिला है। 7 अप्रैल की रात बेटी के सामने किया हमला सगरा निवासी दीपक मिश्रा ने 7 अप्रैल की रात शराब के नशे में अपनी पत्नी शिखा मिश्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। उसने पत्नी के पेट और गले पर कई वार किए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी थी। घटना के समय उनकी बड़ी बेटी दिशा भी मौके पर मौजूद थी और उसने अपनी आंखों के सामने मां पर यह हमला होते देखा था। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत गंभीर घायल शिखा मिश्रा को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। अवैध संबंध और विवाद बना वजह एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया कि परिजनों के अनुसार आरोपी के एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि यह संबंध पारिवारिक कलह की बड़ी वजह बना हुआ था और इसी को लेकर घर में तनाव रहता था। वहीं, पत्नी के इंस्टाग्राम चलाने को लेकर भी आरोपी नाराज रहता था, जिसको लेकर कई बार दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।प्रारंभिक जांच में इन दोनों पहलुओं-अवैध संबंध और सोशल मीडिया को लेकर विवाद को घटना की प्राथमिक वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।



Source link