MP Weather Update: राजस्थान की गर्म हवाओं से झुलसा मध्य प्रदेश, कई जिलों में लू का अलर्ट,

MP Weather Update: राजस्थान की गर्म हवाओं से झुलसा मध्य प्रदेश, कई जिलों में लू का अलर्ट,


Last Updated:

MP Ka Mausam: मध्य प्रदेश में राजस्थान की गर्म हवाओं के कारण भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ गया है. भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग में अलर्ट जारी है. नर्मदापुरम में सबसे अधिक 43.8 डिग्री दर्ज किया गया और स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं. वहीं, मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है.

Zoom

एमपी वेदर

आचार्य शिवकांत, (Bhopal)

MP Aaj Ka Mausam: भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने अपना असर तेज कर दिया है. राजस्थान की गर्म हवाओं के कारण राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई जिलों में लू जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग ने भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग में लू का अलर्ट जारी किया है.

गर्मी की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि नर्मदापुरम जिले में स्कूलों में छुट्टियां घोषित करनी पड़ी हैं. गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. नर्मदापुरम में सबसे अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है. वहीं, खजुराहो में 43.4 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. लोग दोपहर के समय घरों में रहने को मजबूर हैं और बाजारों में भी भीड़ कम देखी जा रही है।. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लू से बचने की सलाह दी जा रही है.

कब मिल सकती है राहत
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल के आखिरी दिनों में मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना है. अनुमान लगाया जा रहा है कि 27 अप्रैल को ग्वालियर-चंबल संभाग सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.

फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की अपील की गई है. लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और स्वास्थ्य विभाग को जरूरी निर्देश दिए गए हैं. मध्य प्रदेश में गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की संभावना थोड़ी राहत दे सकती है.

स्कूलों में छुट्टियां घोषित
वहीं, पन्ना जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ऊषा परमार ने बड़ा फैसला लिया है. नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं. यह फैसला बच्चों को लू और गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए लिया गया है. प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस दौरान बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें और उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link