बुरहानपुर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत शुक्रवार को नगर पालिक निगम द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता संवाद और क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला स्थानीय इंदिरा कॉलोनी स्थित स्व. परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में हुई। कार्यशाला का शुभारंभ बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी अतुल पटेल और निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ने किया। विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर शहर के सम्मान के लिए कार्य करना है और यह शहर के लिए परीक्षा की घड़ी है, जिसमें हमें अच्छे नंबरों से पास होना है। इसके लिए सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ें। महापौर माधुरी अतुल पटेल ने अपने अनुभव साझा करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने के प्रयासों और नागरिकों को इसके उपाय समझाने पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से प्लास्टिक से बनी थैलियों का उपयोग न करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण टीम द्वारा बुरहानपुर में फील्ड सत्यापन 15 अप्रैल से 30 मई तक किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए, नगर निगम ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया। दूसरे सत्र में कलेक्टर हर्ष सिंह शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छता अभियान में बुरहानपुर की रैंकिंग सुधारने के उपायों पर चर्चा की और कहा कि शहर के विकास कार्य में सभी भागीदार हैं। नए नियमों के तहत हमें सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से शहर को सुरक्षित रखना है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग, भोपाल से आए स्वच्छ भारत मिशन के उप संचालक निलेश दुबे ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक अपशिष्ट के दुष्प्रभाव, जल संरक्षण, कचरा कैफे, सीबीजी परियोजना और स्वच्छता से संबंधित नवीन नियमों तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। विषय विशेषज्ञों द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और बायो वेस्ट प्रबंधन के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। परमिंदर सिंह ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की कमियों पर प्रकाश डालते हुए सिटी ब्यूटीफिकेशन, डोर टू डोर कलेक्शन, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी, सोर्स सेग्रीगेशन और कंपोस्ट जैसे विषयों पर चर्चा की। यह रहे मौजूद
इस अवसर पर पूूर्व महापौर अतुल पटेल, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, कलेक्टर हर्ष सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ मनोज माने, जिला शिक्षा अधिकारी रोहिणी पवार, एमआईसी सदस्य धनराज महाजन, संभाजी सगरे, नितेश रोशन दलाल, भारत इंगले, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राठौर, रविन्द्र काकडे, ईश्वर चौहान, रुद्रेश्वर एंडोले, पार्षद संजू राजा राकेश खत्री, गौरव शुक्ला, आशीष शुक्ला, भारत मराठे, विनोद मोरे, मनोज फुलवानी, राजेश महाजन, सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा, सहायक यंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन, जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे, उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल, ईआईसी टीम एनजीओ रामेश्वर महाजन आदि मौजूद थे।
Source link