Last Updated:
Bhokar Pickle Recipe: लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के समय में भोकर फल बाजार में सबसे अधिक आता है. यह निमाड़ क्षेत्र में सबसे अधिक देखने के लिए मिलता है और गर्मी के समय में लोग इसका अचार बनाते हैं. क्योंकि यह अचार 6से 7 महीने तक खराब नहीं होता और यह अचार खाने में बड़ा स्वादिष्ट लगता है और उस से पाचन क्रिया मजबूत होती है और श
Bhokar Pickle Recipe: गर्मी के समय में लोग तरह-तरह की चीज खाना पसंद करते हैं और कुछ चीज ऐसी होती है कि जो शरीर के तापमान को भी बना कर रखती है और शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत करती है ऐसे में आप गर्मी में भोकर फल सबसे अधिक बाजार में आता है इसका अचार बना सकते हैं इसका अचार बनाने के लिए आपको सरसों का तेल, राई की दाल, जीरा, लाल मिर्च, काला मिरी और ग्राम मसाले की आवश्यकता होती है जिससे यह बनकर तैयार हो जाता है. करीब 6 से 7 महीने तक खराब नहीं होता है.
एक्सपर्ट ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के समय में भोकर फल बाजार में सबसे अधिक आता है. यह निमाड़ क्षेत्र में सबसे अधिक देखने के लिए मिलता है और गर्मी के समय में लोग इसका अचार बनाते हैं. क्योंकि यह अचार 6 से 7 महीने तक खराब नहीं होता और यह अचार खाने में बड़ा स्वादिष्ट लगता है और उस से पाचन क्रिया मजबूत होती है और शरीर का तापमान भी बना कर रखती हैं. यह अचार बनाकर लोग सबसे अधिक भोजन के साथ खाना पसंद करते हैं. सफर में भी ले जाते हैं. अगर आप भी घर पर यह अचार बनाना चाहते हैं तो आपको सरसों का तेल, राई की दाल, नमक, जीरा, काली मिर्च और गरम मसाले का उपयोग करना होता है, जिससे यह अचार बन कर तैयार हो जाता है.
ऐसे तैयार कर सकते हैं अचार
अगर आप भी भोकर का अचार बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले बाजार से 1 किलो भोकर लेकर आइए, उसे तोड़कर साफ कर लीजिए. उसे एक प्लास्टिक के बर्तन में रख दीजिए और 800 ग्राम सरसों का तेल एक कढ़ाई में गर्म कर लीजिए. उसमें 300 ग्राम राई की दाल, 10 ग्राम जीरा, 30 ग्राम काला मिरी और 20 ग्राम खड़ा गरम मसाला, इसको हल्का सा गर्म कर लीजिए और इसमें भोकर और नमक डाल दीजिए, जिससे यह अचार बन कर तैयार हो जाएगा. आप इसको कांच की बरनी में स्टोर कर के रख सकते हैं. 6 महीने तक खराब नहीं होगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें