महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन-रैली: भाजपा प्रवक्ता बोलीं- विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा, उन्हें महिलाओं की चिंता नहीं – Umaria News

महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन-रैली:  भाजपा प्रवक्ता बोलीं- विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा, उन्हें महिलाओं की चिंता नहीं – Umaria News




महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उमरिया में बीजेपी ने प्रदर्शन किया। संसद में इस विधेयक के पारित न होने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने रैली निकाली। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती भवन से गांधी चौक तक रैली निकालकर अपना विरोध जताया। इस दौरान महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि विपक्ष महिला आरक्षण जैसे गंभीर और जरूरी मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहा है, जबकि महिलाओं के हक के लिए उसकी नीयत साफ नहीं है। प्रियंका गांधी के नारे पर उठाए सवाल प्रदर्शन के दौरान मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वीणा अहुवालिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रियंका गांधी के नारे “मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं” को महज एक दिखावा करार दिया। डॉ. अहुवालिया ने कहा कि अगर कांग्रेस को वास्तव में महिलाओं के सशक्तिकरण की चिंता होती, तो उनकी पार्टी संसद में इस बिल के समर्थन में मजबूती से खड़ी नजर आती। भाजपा ने बताया विपक्ष का दोहरा चरित्र डॉ. अहुवालिया ने आगे कहा कि जब भी इस विधेयक को पास कराने का मौका आया, विपक्ष ने सहयोग करने के बजाय केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में काम करती रहेगी। उमरिया के इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर अब आर-पार की राजनीतिक लड़ाई शुरू हो चुकी है।



Source link