मालिक तीर्थ यात्रा पर गए, कर्मचारियों ने की चोरी: फार्म हाउस से चुराए 55 क्विटंल गेहूं; CCTV में हुए कैद – Ratlam News

मालिक तीर्थ यात्रा पर गए, कर्मचारियों ने की चोरी:  फार्म हाउस से चुराए 55 क्विटंल गेहूं; CCTV में हुए कैद – Ratlam News




रतलाम के आलोट में एक व्यापारी के फार्म हाउस से 55 क्विंटल गेहूं चुराने का मामला सामने आया। गेहूं चुराने वाले और कोई नहीं बल्कि वहां काम करने वाले कर्मचारी निकले। गेहूं चोरी कर ट्रैक्टर में भरकर ले गए। चोरी कर गेहूं ले जाते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। व्यापारी प्रियंक बाठिया पिता ज्ञानचंद बाठिया आलोट के जगदेवगंज में रहते है। ग्राम ताजली में इनका फार्म हाउस बना है। इन्होंने अपने खेत से करीब 1 माह पूर्व गेहूं की फसल को हार्वेस्टर से कटवाकर बेचने के लिए खेत पर बने शेड में ढेर कर रखा था। 18 अप्रैल को वह परिवार के साथ गुजरात के पालीताणा धार्मिक यात्रा पर गए थे। वापस 21 अप्रैल को लौटे। खेत पर बने शेड पर जाकर देखा तो शेड में रखे गेहूं के ढेर में कुछ गेहूं कम दिखे। उन्होंने फार्म हाऊस पर लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए। कर्मचारी सीसीटीवी में कैद 19 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे फार्म हाऊस पर काम करने वाले देवीलाल पिता हिरालाल गायरी निवासी जीवनगढ़ तथा विनोद पिता चंदर मालवीय निवासी मुंज दोनों खेत पर रखे ट्रेक्टर पर लगे लोडर के माध्यम से एक ट्राली गेहूं करीब 55 क्विंटल अन्य ट्रेक्टर ट्राली में भरकर ले गए। गेहू चोरी कर ले जाते यह सीसीटीवी में कैद हो गए। गेहूं से भरी ट्रॉली को खाली कर करीब 2.10 बजे ट्रेक्टर ट्रॉली वापस फार्म हाऊस पर लाकर खड़ी कर दी। जब कर्मचारियों से पूछा गया तो पहले तो उन्होंने मना कर दिया। उन्हें सीसीटीवी के फूटेज के बारे में बताया तो उनकी चोरी पकड़ी गई। व्यापारी की रिपोर्ट पर आलोट थाना पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया। लाईट बंद की ताकि सीसीटीवी में नहीं दिखे कर्मचारियों ने चोरी करने के पहले फार्म हाउस की बिजली बंद कर दी। ताकि लाइट बंद होने से वहां लगे सीसीटीवी में वह रिकॉर्ड नहीं हो पाए। सीसीटीवी वहां लगे इनवर्टर से कनेक्ट थे। उन्हें पता नहीं था। इस कारण वह चौरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए।



Source link