IPL 2026 के प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी मुंबई, जानें क्या बन रहा है समीकरण

IPL 2026 के प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी मुंबई, जानें क्या बन रहा है समीकरण


होमखेलक्रिकेट

IPL 2026 के प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी मुंबई, जानें क्या बन रहा है समीकरण

Last Updated:

Mumbai Indians playoffs equation: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 में हालत खराब हो गई है. टीम ने इस सीजन के अपने आधे लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें से उसे सिर्फ 2 में जीत मिली है. इसके साथ ही अब मुंबई इंडियंस पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं मुंबई के लिए क्या समीकरण बन रहे हैं.

Zoom

मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ का समीकरण

नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के 33वे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 103 रन से हरा दिया. टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की ये 5वीं हार थी. इस सीजन मुंबई की टीम अबतक कुल 7 मैच खेली है, जिसमें उसे सिर्फ 2 में जीत मिली है. ऐसे में अपने आधे लीग मैच खेल चुकी मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने पर संश्य होने लगा है. क्योंकि पांच बार की चैंपियन मुंबई को अब अपने बचे हुए हर मैच में दमदार खेल दिखाना होगा. आइए जानते हैं मुंबई इंडियंस के लिए बचे हुए मैचों से प्लेऑफ का क्या समीकरण बन रहा है.

प्लेऑफ के लिए मुंबई इंडियंस का समीकरण

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी भी टीम को लीग स्टेज में कम से कम 14 अंक की जरूरत होती है. इस 14 अंक के साथ उसे अपना रन रेट भी बेहतर रखना होता है. अगर कोई टीम 14 से ज्यादा पॉइंट हासिल करती है तो फिर उसके लिए प्लेऑफ की राह आसान हो जाती है. मुंबई इंडियंस अभी 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है और उसका रनरेट -0.736 है.

वहीं, मुंबई इंडियंस को इस सीजन अभी 7 लीग मैच और खेलने हैं. ऐसे में अगर उसे प्लेऑफ में पहुंचना है तो अब उसे बचे हुए हर मैच में जीत दर्ज करनी होगी. मुंबई की टीम यहां से अगर एक भी मैच नहीं हारती है तो उसके 18 अंक हो सकते हैं और वह पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में पहुंच सकती है. इसके अलावा टीम को प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए कम से कम 5 मैचों में हर हाल में जीत चाहिए होगी.

14 पॉइंट में भी फंस सकता है पेच

अगर मुंबई की टीम किसी तरह 14 पॉइंट तक पहुंच भी जाती है तब उसका पेच फंस सकता है. क्योंकि टीम को रनरेट में मामला न फंसे इसका भी उसे ध्यान रखना होगा. मुंबई अब अगर यहां से अपने मुकाबले गंवाती है तो फिर उसके लिए प्लेऑफ राह मुश्किल हो जाएगी. हालांकि, मुंबई बाउंसबैक के लिए जानी जाती है. ऐसे में उम्मीद यही रखना होगा कि टीम बेहतर प्रदर्शन कर दमदार वापसी करे.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link