व्यायाम के प्रति युवाओं को प्रेरित करने का उज्जैन के युवा का अनोखा संकल्प

व्यायाम के प्रति युवाओं को प्रेरित करने का उज्जैन के युवा का अनोखा संकल्प


महाकाल की नगरी उज्जैन से करीब 50 किलोमीटर दूर नागदा तहसील में एक प्रेरणादायक पहल की शुरुआत का शुभारंम हुआ, जो सनातन धर्म और भारतीय परंपरा को नई ऊर्जा दे रही है. शहर के पुराने जिम बाबा हेल्थ टेम्पल के संचालक संजय सुलानिया ने एक अनोखा संकल्प लिया है. जिसमे 21 अप्रैल 2026 से इसकी शुरुआत हुई. वे 21 दिनों की विशेष यात्रा पर निकलें है. जहां हर दिन वे अलग-अलग हनुमान मंदिरों में पहुंचकर एक घंटे तक लगातार मुगदल घुमा रहे है.

यह सिर्फ एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास कर रहे है. रोजाना सुबह 7 बजे से शुरू होने वाली यह यात्रा 11 मई तक चलेगी. हर दिन मंदिरों में उनकी साधना देखने लोगों की भीड़ जुट रही है. इस अनूठे प्रयास के जरिए संजय सुलानिया न केवल एक नया कीर्तिमान बनाना चाहते हैं, बल्कि युवाओं को भारतीय संस्कृति, अनुशासन और शक्ति की परंपरा से जोड़ने का संदेश भी देना चाहते हैं.

अनुष्ठान व सुंदरकांड और हनुमान चालीसा की धुन पर संकल्प 
इस शारीरिक अनुष्ठान के दौरान सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और भजनों का गान हो रहा है. उनका लक्ष्य 21 दिनों में कुल 21,000 मुगदल राउंड पूरे करना है. (एक राउंड में दोनों हाथों का मूवमेंट गिना जा रहा है. इस कठिन संकल्प को पूरा करने के लिए वे 13 किलो 221 ग्राम वजन के भारी मुगदल का उपयोग करेंगे, जो अपने आप में शारीरिक सौष्ठव और भक्ति का एक उत्कृष्ट उदाहरण दे रहे है.

व्यायाम को भूलकर जीम जा रहे है युवा पीढ़ी 
आयोजन के अनुसार, आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में अपनी पारंपरिक व्यायाम शैलियों को भूलती जा रही है और कई लोग अपना शरीर तंदुरस्त रखने के लिए बड़ी-बड़ी जीम जा रहे है. उन्होंने बताया इस संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति के मुगदल साधना व्यायाम के प्रति जागरूक करना और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाना है. संजय सुलानिया के लिए यह पहला मौका नहीं है जब वे अपनी फिटनेस का ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं.

दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके है संजय 
इससे पूर्व भी वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं. वर्ष 2025 में उन्होंने 12 किलो 260 ग्राम वजन के मुगदल को लगातार 2 घंटे 37 मिनट तक घुमाकर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था. इस दौरान उन्होंने कुल 2675 राउंड पूरे कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया था. वर्ष 2021 में उन्होंने 60 मिनट तक लगातार मुगदल घुमाने का मिरेकल अचीवमेंट अवार्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था.

इन 21 मंदिरों से होकर गुजरेगी संकल्प यात्रा
यह यात्रा क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्रों को जोड़ रही है. इनमें नायन डेम हनुमान जी (त्यागी जी) आश्रम, अलसी-कलसी हनुमान जी, कायाकल्प हनुमान जी, मुक्तेश्वर महादेव संकट मोचन, पाल्यागांव के खेड़ापति हनुमान जी, बड़े गणेश जी स्थित बाल हनुमान जी, तालाब के पास भुंडिया हनुमान जी, चम्बल तट स्थित सर्वमंगल हनुमान जी, दल्लाहेड़ा बाल हनुमान मंदिर, बुरानाबाद, जूना नागदा, डेलनपुर सरकार, बगलामुखी माता मंदिर स्थित हनुमान जी, बड़ागांव हनुमान मंदिर, दशहरा मैदान, इंगोरिया थाना परिसर के पंचमुखी हनुमान, मेन रोड हताई पालकी, सालासर बालाजी मंदिर, जलोदिया जागीर, खाचरोद खेड़ापति और नागदा के खड़े हनुमान जी (पंचमुखी) मंदिर शामिल हैं. शहरवासियों और गणमान्य नागरिकों का इसमें भारी मिल सहयोग मिल रहा है.

जानिए कहा से मिली युवाओं को प्रेरित करने कई प्रेरणा 
संजय सुलानिया की इस पहल को माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद के साथ-साथ शहर के कई गणमान्य नागरिकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. उनका कहना है यही मेरी प्रेरणा का हिस्सा है. नागदा शहर में यह आयोजन भक्ति और शक्ति के अनूठे संगम के रूप में देखा जा रहा है. 21 अप्रैल की सुबह 7 बजे से शुरू होने वाली यह यात्रा निश्चित ही क्षेत्र के युवाओं के लिए एक नई मिसाल कायम कर रही है.



Source link