इंदौर अपहरण कांड: 15 लाख की मांग के लिए बच्चों को बनाया बंधक, सीसीटीवी से खुला सच

इंदौर अपहरण कांड: 15 लाख की मांग के लिए बच्चों को बनाया बंधक, सीसीटीवी से खुला सच


Last Updated:

Indore News: एमपी के इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र से लापता हुए दो बच्चों को पुलिस ने देर रात सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. बच्चों को राजेंद्र नगर इलाके से बरामद किया गया. इस मामले में पुलिस ने दो पुरुष और दो महिलाओं सहित कुल चार लोगों को हिरासत में लिया है. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 15 लाख रुपये की फिरौती के लिए बच्चों का अपहरण किया था और उन्हें अलग-अलग जगह छिपाकर रखा गया था.

Zoom

मिथिलेश गुप्ता, 

Indore Kidnapping Case: इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र से लापता हुए दो बच्चों को पुलिस ने देर रात सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. यह कार्रवाई राजेंद्र नगर इलाके में की गई, जहां से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया गया. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला फिरौती से जुड़ा हुआ है. आरोपियों ने 15 लाख रुपये की मांग पूरी करने के लिए दोनों बच्चों का अपहरण किया था. पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चों को अगवा करने के बाद आरोपी उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे हुए थे, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें.

मामले की गंभीरता से हुई जांच
मामले की गंभीरता उस समय बढ़ गई जब सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें एक महिला बच्चों को अपने साथ ले जाती हुई दिखाई दी. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और लगातार लोकेशन ट्रैक करते हुए बच्चों तक पहुंच बनाई. पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर दोनों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने योजना बनाकर इस अपहरण को अंजाम दिया था और फिरौती की रकम हासिल करने की तैयारी में थे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है कि कहीं इस घटना में और लोग भी शामिल तो नहीं हैं. आज पलासिया थाना पुलिस इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करेगी. फिलहाल, दोनों बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है. वहीं, पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें, दोनों बच्चे रोज अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले के बगीचे में खेलने जाते थे. उस दौरान पिछले 3-4 दिनों से एक युवती रोज बगीचे में आती थी और बच्चों से बातचीत भी करने लगी थी. उसने बच्चों को बताया था कि उसके घर पर पिल्ले, कबूतर, सफेद चूहे, खरगोश और बिल्ली जैसे कई जानवर हैं. आशंका है कि उसने इन्हीं जानवरों को दिखाने और उनके साथ खेलने का लालच देकर बच्चों को अपने साथ ले लिया.

इसी बीच बच्चों के साथ खेलने वाले दो अन्य बच्चों ने पुलिस को बताया कि उस युवती के साथ एक युवक भी अक्सर बगीचे में आता था. दोनों मिलकर बच्चों को मोबाइल में कुत्ते-बिल्ली और अन्य जानवरों के वीडियो दिखाते थे. वे बच्चों से कहते थे कि अगर वे उनके साथ चलेंगे तो उन्हें ये जानवर मिल जाएंगे और साथ ही पिंजरे भी गिफ्ट करेंगे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link