Last Updated:
Success Story: फल व्यापारिक आरिफ अल्लाह ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले वो दूसरों के यहां पर ट्रक चलाने का काम करते थे और अन्य राज्य फल फ्रूट लेने के लिए जाते थे. जब उन्हें इस बिजनेस के बारे में थोड़ी सी जानकारी लगी तो अपने घर में यह बात उन्होंने रखी. मेरे बहन-जीजा, भाई और बहन से रुपए उधर लेकर फल फ्रूट का बिजनेस शुरू किया.
Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक ऐसे व्यापारी की कहानी से आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं, जो कक्षा 12वीं तक पढ़ें हुए हैं और उनका गाड़ी चलाने का काम है. लेकिन उनके जीजा ने उनकी जिंदगी बदल दी है. उनके जीजा और भाई और बहनों से उन्होंने ₹500000 उधार लिए और उससे फ्रूट कंपनी की शुरुआत की. 5 साल पहले नफीस फ्रूट कंपनी के नाम से कंपनी खोली और आज वह 1 साल में एक करोड़ से अधिक का लेनदेन करते हैं. 8-10 लोगों को रोजगार दे रहे हैं और उनका सपना अपने क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार देना है. इसके लिए वह लगातार नवाचार करते हैं, उनके यहां पर हर क्वालिटी का फल मिलता है, जो लोग मंगवाते हैं.
फल व्यापारी ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को फल व्यापारिक आरिफ अल्लाह ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले वो दूसरों के यहां पर ट्रक चलाने का काम करता थे और खुद अन्य राज्य फल फ्रूट लेने के लिए जाते थे. जब उन्हें इस बिजनेस के बारे में थोड़ी सी जानकारी लगी तो उन्होंने अपने घर में यह बात रखी. उन्होंने बहन-जीजा भाई और बहन से ₹500000 लाख रुपए उधर राशि लेकर फल फ्रूट का बिजनेस शुरू किया. शुरुआती दौर में काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार संघर्ष करते गए. आज 5 वर्षों से फल फ्रूट का व्यवसाय कर रहे हैं और अब करीब 1 करोड़ रुपए का 1 साल में लेनदेन कर लिया जाता है, जिससे 8 से 10 लाख रुपए सालाना कमाई हो रही है.
8 से 10 लोगों को दे रहा हूं रोजगार
व्यापारी का कहना है कि वो पहले खुद दूसरों के यहां पर काम करते थे लेकिन जब से उन्होंने यह बिजनेस शुरू किया है तो तब से 8 से 10 लोगों को रोजगार दे रहे हैं. उनका लक्ष्य अपने क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार देना है. क्योंकि वो भी कभी दूसरों के यहां पर काम करने के लिए जाते थे. काफी दिक्कत होती थी लेकिन अपने यहां पर 8 से 10 लोगों को 12 महीने का रोजगार दे रहे हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें