‘दांत तोड़ दूंगा, तुझे यहीं जिंदा गाड़ दूंगा’, MP में मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया

‘दांत तोड़ दूंगा, तुझे यहीं जिंदा गाड़ दूंगा’, MP में मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया


Last Updated:

Inder Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई इंदर सिंह चौहान का महिला सीईओ को धमकाना और अभद्रता से बात करने का मामला चर्चा में बना हुआ है, जहां अलीराजपुर में उन पर केस दर्ज किया गया है. इस मामले पर मंत्री नागर सिंह का बयान भी सामने आया है और उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और काफी लंबे समय से उनकी भाई से बात नहीं हो रही है.

Zoom

एमपी में मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया

रिपोर्ट-रमाकांत दुबे

Nagar Singh Chouhan Brother: मध्य प्रदेश में नेताओं के रिश्तेदारों द्वारा रोज नए-नए केस सामने आ रहे हैं. बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी को आईपीएस अफसर को धमकाने का मामला अभी ठंडा नहीं हो पाया है कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई के खिलाफ महिला सरकारी अधिकारी के साथ गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मंत्री के भाई इंदर सिंह चौहान के खिलाफ अलीराजपुर में एफआईआर दर्ज कर ली है. इससे प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है और कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

मंत्री जी के भाई के बिगड़े बोल
मंत्री जी के भाई इंदर सिंह चौहान पर अलीराजपुर जनपद पंचायत की (CEO) प्रिया काग के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि वह कन्या विवाह योजना में नियमों के तहत पहले से विवाहित आवेदकों के आवेदन निरस्त करने को लेकर नाराज थे. उन्होंने महिला सीईओ को धमकी देते हुए कहा कि तेरे दांत तोड़ दूंगा, तुझे यहीं जिंदा गाड़ दूंगा. बताया जा रहा है कि वह महिला को मारने भी दौड़े.

पुलिस ने इंदर सिंह चौहान पर दर्ज कर ली FIR
पुलिस ने अब मंत्री नागर सिंह के चौहान के भाई इंदर सिंह चौहान के खिलाफ अलीराजपुर में FIR दर्ज कर ली है और इसकी जांच भी शुरू कर दी है. उन पर बीएनएस (BNS) की धारा 132, 224, 221, 351(2) और 126(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

मामले पर नागर सिंह चौहान की आई सफाई
मामले पर मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि मैं अपने भाई से बात नहीं करता हूं और वह सालों से अलग रहता है. वह अपना अलग काम करता है. वह किसे क्या बोल रहा है. इस मामले में कानून अपना काम करेगा.

जीतू पटवारी ने बीजेपी पर साधा निशाना
मामले की निंदा करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी मंत्री के भाई का महिला CEO को धमकाना मोहन सरकार का सबसे शर्मनाक विज्ञापन है. मध्य प्रदेश में सत्ता का अहंकार इस हद तक बढ़ चुका है कि अब मंत्री के परिवार वाले भी खुलेआम महिला अधिकारियों को धमका रहे हैं. ‘दांत तोड़ दूंगा, जिंदा गाड़ दूंगा’ जैसी भाषा, वह भी एक महिला के लिए?

कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि बीजेपी का नारी वंदन यही है. बार-बार केस आ रहे हैं. पहले भी 11 लोग माफी मांग चुके हैं. आईएएस, आईपीएस को ऐसे नेताओं को सबक सिखाना चाहिए. ज्यादा से ज्यादा उनका ट्रांसफर होगा. ऐसे लोगों को जेल में बंद कर देना चाहिए. यही हाल रहे तो आने वाले समय में कोई यूपीएससी की परीक्षा में नहीं बैठेगा.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link