Last Updated:
Agri Tips: गर्मियों में सब्जियों की खेती में थोड़ी सी समझदारी, सही तकनीक और नियमित देखभाल से किसान अपनी पैदावार को बढ़ाकर मुनाफा कई गुना तक बढ़ा सकते हैं. सबसे पहले खेत की अच्छी तैयारी करना जरूरी है. मिट्टी की 9 से 12 इंच तक गहरी जुताई करने से मिट्टी भुरभुरी बनती है और उसमें नमी लंबे समय तक बनी रहती है. जानें और
Agri Tips: गर्मियों का मौसम किसानों के लिए चुनौती भरा जरूर होता है, लेकिन अगर सही तकनीक और सावधानी अपनाई जाए तो यही मौसम सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाला भी बन सकता है. खासकर सब्जियों की खेती में थोड़ी सी समझदारी और सही प्रबंधन से किसान अपनी पैदावार को दोगुना कर सकते हैं. कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. गर्मी के मौसम में भिंडी, लौकी, करेला, खीरा, तरबूज, टमाटर और मिर्च जैसी सब्जियां बाजार में अच्छी कीमत दिलाती हैं. लेकिन, इनकी सफल खेती के लिए सही शुरुआत बेहद जरूरी है.
सबसे पहले खेत की अच्छी तैयारी करना जरूरी है. मिट्टी की 9 से 12 इंच तक गहरी जुताई करने से मिट्टी भुरभुरी बनती है और उसमें नमी लंबे समय तक बनी रहती है. इससे पौधों की जड़ें गहराई तक जाती हैं और फसल मजबूत बनती है. बीज बोने से पहले उनका उपचार करना भी बेहद फायदेमंद होता है. अगर बीजों को 24 घंटे तक पानी में भिगोकर बोया जाए, तो अंकुरण तेजी से होता है और पौधे मजबूत बनते हैं. इससे फसल की शुरुआत ही अच्छी होती है.
सिंचाई के लिए अपनाएं ये तकनीक
गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी समस्या होती है पानी की कमी और मिट्टी में नमी का कम होना. ऐसे में ड्रिप सिंचाई का इस्तेमाल सबसे बेहतर माना जाता है. यह तकनीक सीधे पौधों की जड़ों तक पानी पहुंचाती है, जिससे पानी की बचत होती है और फसल को सही मात्रा में नमी मिलती रहती है. बेल वाली सब्जियों जैसे लौकी और करेला के लिए मचान विधि अपनाना बेहद फायदेमंद होता है. इससे फल जमीन से ऊपर रहते हैं, जिससे सड़ने का खतरा कम होता है और अच्छी गुणवत्ता की पैदावार मिलती है.
देसी खाद का इस्तेामल करें
गर्मी में कीटों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ता है, खासकर चूसक कीट फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. इससे बचाव के लिए नीम का तेल और गोमूत्र का छिड़काव एक प्रभावी और जैविक उपाय है. इससे कीट नियंत्रित रहते हैं और फसल सुरक्षित रहती है. खाद के रूप में रासायनिक खाद की बजाय गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट और हरी खाद का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है. इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होती है.
किसान बढ़ सकते हैं मुनाफ
कृषि सलाहकार नवनीत रेवापाटी के अनुसार, अगर किसान जैविक तरीके अपनाते हैं और खेत की सही देखभाल करते हैं, तो गर्मियों में भी शानदार पैदावार हासिल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जितना हम जमीन को रसायनों से बचाएंगे, उतनी ही हमारी फसल बेहतर और लाभदायक होगी. गर्मियों में सब्जियों की खेती में थोड़ी सी समझदारी, सही तकनीक और नियमित देखभाल से किसान अपनी पैदावार को बढ़ाकर मुनाफा कई गुना तक बढ़ा सकते हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें