निमाड़ का मशहूर रसना श्रीखंड, एक बार पिया तो बार-बार मन करेगा, जानें क्यों फेमस

निमाड़ का मशहूर रसना श्रीखंड, एक बार पिया तो बार-बार मन करेगा, जानें क्यों फेमस


Last Updated:

Khandwa News: निमाड़ की यह ड्रिंक न सिर्फ स्वाद के लिए बल्कि सेहत के लिए भी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. पारंपरिक मिठास अब हर घूंट में ताजगी और ठंडक का एहसास करा रही है. यही वजह है कि ‘रसना श्रीखंड’ अब खंडवा की नई पहचान बनती जा रही है.

ख़बरें फटाफट

Khandwa News: गर्मी का मौसम आते ही लोग शरीर को ठंडक देने के लिए गन्ने का रस, कोल्ड्रिंक, लस्सी या रबड़ी का सहारा लेते हैं, लेकिन निमाड़ और खासतौर पर खंडवा में एक ऐसी खास ड्रिंक है, जो इन सब पर भारी पड़ रही है. यह है ‘रसना श्रीखंड’ ड्रिंक स्वाद और सेहत का ऐसा संगम, जिसे एक बार पीने के बाद हर कोई इसका दीवाना हो जाता है.

खंडवा की पहचान बन चुकी यह अनोखी ड्रिंक शहर की प्रसिद्ध दुकान कुंज बिहारी मावा भंडार पर ही मिलती है. देवनारायण चौक (जलेबी चौक) स्थित मंडी गेट के सामने मौजूद इस दुकान पर गर्मियों में लोगों की भीड़ लगी रहती है. खास बात यह है कि खंडवा में यह ड्रिंक सिर्फ यहीं पर तैयार की जाती है, जिससे इसकी खासियत और भी बढ़ जाती है.

‘रसना श्रीखंड’ दरअसल पारंपरिक श्रीखंड का ही एक नया और दिलचस्प रूप है. जहां सामान्य श्रीखंड गाढ़ा होता है, वहीं यह ड्रिंक पतली और ठंडी बनाकर तैयार की जाती है, जिससे इसे पीना आसान और बेहद ताजगी भरा अनुभव बन जाता है. इसमें चक्का दही, शक्कर, काजू-बादाम और खास मसालों का मिश्रण किया जाता है, जो इसे स्वादिष्ट के साथ-साथ एनर्जेटिक भी बनाता है.

शरीर के लिए फायदेमंद 
गर्मियों में यह ड्रिंक शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जाती. दही से बनी होने के कारण यह शरीर को अंदर से ठंडा रखती है और तेज गर्मी से तुरंत राहत देती है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट की गर्मी को शांत करते हैं. साथ ही यह तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है, जिससे थकान और कमजोरी दूर होती है. ‘रसना श्रीखंड’ कैल्शियम और प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत करने और शरीर को पोषण देने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी भी बेहतर होती है और गर्मी के मौसम में त्वचा को भी नमी मिलती है, जिससे स्किन फ्रेश बनी रहती है.

इस ड्रिंक ने बनाई अलग पहचान
दुकान संचालक महेंद्र रेवापार्टी बताते हैं कि यह ड्रिंक मूल रूप से निमाड़ के सनावद क्षेत्र में प्रचलित है, लेकिन खंडवा में इसे सबसे पहले उन्होंने ही शुरू किया. शुरुआत में लोगों को यह नया लगा, लेकिन अब यह इतनी लोकप्रिय हो चुकी है कि एक बार पीने वाला ग्राहक बार-बार लौटकर आता है. वह बताते हैं कि जहां लोग आमतौर पर गर्मियों में गन्ने का रस, छाछ या लस्सी पीते हैं, वहीं ‘रसना श्रीखंड’ ने अपनी अलग पहचान बना ली है. इसमें डाले जाने वाले ड्राई फ्रूट्स और खास स्वाद इसे और भी खास बना देते हैं. आज यह ड्रिंक न सिर्फ स्वाद के लिए बल्कि सेहत के लिए भी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link