मैदान पर पसरा सन्नाटा, आंखों में थे आंसू… एंगिडी की चोट पर आया बड़ा अपडेट

मैदान पर पसरा सन्नाटा, आंखों में थे आंसू… एंगिडी की चोट पर आया बड़ा अपडेट


होमखेलक्रिकेट

मैदान पर पसरा सन्नाटा, आंखों में थे आंसू… एंगिडी की चोट पर आया बड़ा अपडेट

Last Updated:

Lungi Ngidi injury update: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान उस वक्त खौफनाक मंजर देखने को मिला, जब दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच लेने के प्रयास में सिर के बल जमीन पर गिर पड़े. मैदान पर पसरे सन्नाटे और खिलाड़ियों की बढ़ती चिंता के बीच एनगिडी को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. क्या यह चोट उनके आईपीएल करियर पर ब्रेक लगा देगी? पढ़िए अस्पताल से आई उनकी सेहत की ताजा रिपोर्ट और हादसे की पूरी कहानी.

Zoom

लुंगी एंगिडी की चोट पर आया अपडेट.

नई दिल्ली. आईपीएल का रोमांच शनिवार को उस वक्त खौफनाक मंजर में तब्दील हो गया, जब दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स मैच के दौरान तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी एक भयानक हादसे का शिकार हो गए. इस घटना ने न केवल मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों, बल्कि स्टैंड्स में बैठे हजारों प्रशंसकों के दिल की धड़कनें रोक दीं. खेल के जोश के बीच अचानक छाई खामोशी ने क्रिकेट की अनिश्चितता और जोखिम को एक बार फिर सबके सामने लाकर खड़ा कर दिया. लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी.

घटना के कुछ घंटों बाद, जब प्रशंसकों की चिंताएं चरम पर थीं, आईपीएल और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से राहत भरी खबर आई. आईपीएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया, दिल्ली कैपिटल्स के लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) का सिर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में जमीन से टकरा गया था. सिरदर्द और गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एहतियातन अस्पताल ले जाया गया. राहत की बात यह है कि अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.’ नियमों के मुताबिक, एंगिडी की जगह विप्रज निगम को ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ (Concussion Substitute) के तौर पर मैदान में उतारा गया.

लुंगी एंगिडी की चोट पर आया अपडेट.





Source link