Last Updated:
बुरहानपुर की अंकित गुप्ता ने अपने माता-पिता का सपना पूरा कर दिया है. पिता बेटी को अच्छी नौकरी दिलाने के लिए दिन-रात चक्की चलाकर मेहनत करते थे. बेटी ने भी उनका पूरा सहयोग किया. उसी की बदौलत आज यह सफलता मिली है. वह कंपनी सेक्रेटरी बन गई है.
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के मंडी बाजार क्षेत्र में रहने वाली अंकित गुप्ता की कहानी से आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं. अंकित गुप्ता चक्की चलाकर पढ़ाई करती थीं. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह चक्की पर बैठकर ही पढ़ाई करती थी और साथ-साथ काम भी करती थी. अंकित ने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की, इसके बाद हाल ही में कंपनी सेक्रेटरी बन गई है. जहां उनकी सालाना सैलरी 5 से 6 लाख रुपए है.
लोकल 18 की टीम को मंडी बाजार क्षेत्र में रहने वाली अंकित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा सपना पढ़ लिखकर अच्छी नौकरी करना था. इसके लिए मेरे पिता भी चक्की चलाते थे. परिवार की जरूरतें पूरी नहीं हो पाती थी इसलिए मैं भी चक्की चलाकर ही पढ़ाई करती थी.
पिता दिन-रात करते थे काम
मेरे माता-पिता जब मेहनत करते थे तो मुझे भी लगा कि अपना खाली समय मैं भी इस काम में लगाऊं और उसी राशि से में अपनी स्कूल और कॉलेज की फीस भर्ती थी. लगातार संघर्ष किया कभी हिम्मत नहीं हारी. कई बार ऐसी विपरीत परिस्थितियों भी सामने बनी लेकिन परिवार के लोगों का सहयोग मिलता गया, उसी के बदौलत आज मैं पढ़ाई लिखाई करने के बाद कंपनी सेक्रेटरी बनी हूं जहां पर मुझे पांच से ₹6 लाख सालाना पैकेज मिला है.
निर्धन और गरीब परिवार के बच्चों की करूंगी मदद
अंकित बताती हैं कि मुझे पढ़ाई लिखाई करने में जितना संघर्ष लगा तो मैं समझ सकती हूं कि गरीब परिवार के लोग शिक्षा ग्रहण करने में इसलिए समर्थ होते हैं कि उनके पास राशि नहीं होती है. इसलिए मैं आज सक्सेस हो गई हूं अब मैं ऐसे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए मदद करूंगी जिनके माता-पिता नहीं है और वह पढ़ना चाहते हैं. मैं उनकी स्कूल फीस से लेकर कॉलेज की फीस भरने का काम करूंगी. क्योंकि मेरे माता-पिता ने मुझे कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुंचाया है और आज मैं सफल हो गई हूं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें