मंदसौर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब 40 डिग्री तापमान और तेज धूप के बीच शाम 4:45 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। शहर में करीब 15 मिनट तक हुई बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। नाहरगढ़, पिपलिया मंडी, बरखेड़ा, सुठोद और मल्हारगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की खबरें सामने आईं। तेज धूप के बीच हुई बारिश से राहगीर कुछ समय के लिए असहज हो गए। कई लोग बारिश में भीगते नजर आए, वहीं बाजारों और सड़कों पर अचानक हलचल बढ़ गई। बारिश की दो तस्वीरें… हीट वेव का अलर्ट, तापमान 40°C के आसपास मंदसौर में इन दिनों तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हीट वेव के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को दिनभर पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने और दोपहर में धूप से बचने की सलाह दी है। साथ ही हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। अचानक हुई बारिश से कुछ समय के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन गर्मी का असर अभी भी कायम है।
Source link